नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सब्जियों के बड़े दामों के बीच हमारे लघु व्यापारी संघ के सदस्य ने रक्षाबंधन के पुनीत पर्व पर बहनों एवं नगर वासियों के चेहरे पर लाई मुस्कान। समोसे बेच रहे 10 के 4। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

सब्जियों के बड़े दामों के बीच हमारे लघु व्यापारी संघ के सदस्य ने रक्षाबंधन के पुनीत पर्व पर बहनों एवं नगर वासियों के चेहरे पर लाई मुस्कान। समोसे बेच रहे 10 के 4।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सब्जियों के बड़े दामों के बीच हमारे लघु व्यापारी संघ के सदस्य ने रक्षाबंधन के पुनीत पर्व पर बहनों एवं नगर वासियों के चेहरे पर लाई मुस्कान। समोसे बेच रहे 10 के 4।

दमोह में इन दिनों एक लघु व्यापारी के नाम की चर्चा बड़ी जोर पकड़ रही है चर्चा हो भी तो भला क्यों ना क्योंकि इस बढ़ती महंगाई में जहां लोग टमाटर व सब्जियों के दामों से परेशान है कोई भी सब्जी आज 40 से ₹50 किलो से कम नहीं मिल रही है ऐसी महंगाई में अगर कोई दुकानदार आपको₹10 का एक बिकने वाला समोसा ₹10 में चार समोसे मिलें तो चेहरे पर मुस्कान यूं ही आ जाएगी आपको बता दें कि असाटी वार्ड नंबर एक की गली में जाने वाले मोड पर सिटी पोस्ट ऑफिस के नीचे सिनेमा रोड पर एक दुकान है जो की बहुत ही प्राचीन दुकान है पिछले तीन पीढ़ी से उनके यहां सुबह के नाश्ते का सामान यानी कि समोसे भजिए मंगोड़ी की दुकान संचालित है

भीम असाटी के दादा फेरन असाटी मंगोड़ी वाले के नाम से सभी उन्हें जानते थे उसके बाद उनके पिता ने अपने पिता फेरन से जो हुनर सीखा उसे जनता तक पहुंचाया और खूब नाम कमाया उन्हें भी लोग मुन्ना मंगोड़ी के नाम से जानने लगे अब उनकी तीसरी पीढ़ी भीम असाटी ने रक्षाबंधन के पुनीत पर्व पर अपनी दुकान पर आने वाले सभी ग्राहकों को खुशियां बांटते हुए₹10 में एक बिकने वाला समोसा आज ₹10 में 4समोसे बेच रहे हैं इससे शहर में भीम असाटी की दुकान की चर्चा जोर-शोरों से चल रही है।

चर्चा के दौरान कई लोग उन बड़े दुकानदारों की बात करना भी नहीं भूल रहे जो ₹10 का एक समोसा बेच रहे हैं और दोबारा से खटाई व मठा मांग लो तो मुंह बना लेते हैं तो कई लोग बढ़ती सब्जी की कीमतों पर भी सवाल उठाते हुए चर्चा कर रहे हैं कि₹10 के चार समोसे ले लो और सब्जी बनाने की जरूरत नहीं है रोटी के साथ समोसे ही खाओ।

रक्षाबंधन तक हमारे लघु व्यापारी संघ के इस प्रयास का समर्थन करें और एक बार समोसा खाने जरूर जाएं और सभी को इन समोसे के स्वाद के बारे में बताएं क्योंकि यह दुकान प्राचीन है साफ सफाई एवं स्वच्छता के साथ यहां पर समोसे बनाए जाते हैं और क्वालिटी मेंटीनेंस भी रखे हुए हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now