नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह के हृदय स्थल घंटाघर पर कल रात चले चाकू। व्यवसायी एवं प्रॉपर्टी ब्रोकर पंकज जडिया पर अज्ञात लोगों ने किया हमला क्यों और किसने मारे चाकू़ ॽॽ – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
« Mar    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह के हृदय स्थल घंटाघर पर कल रात चले चाकू। व्यवसायी एवं प्रॉपर्टी ब्रोकर पंकज जडिया पर अज्ञात लोगों ने किया हमला क्यों और किसने मारे चाकू़ ॽॽ

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह के हृदय स्थल घंटाघर पर कल रात चले चाकू। व्यवसायी एवं प्रॉपर्टी ब्रोकर पंकज जडिया पर अज्ञात लोगों ने किया हमला क्यों और किसने मारे चाकू़ ॽॽ

कल बीती रात दमोह के प्रसिद्ध हृदय स्थल क्षेत्र में व्यवसाय एवं प्रॉपर्टी ब्रोकर पंकज जड़िया पर चले चाकू।जब दमोह के हृदय स्थल घंटाघर पर पंकज जड़िया चाय पीने गए तो अज्ञात लोगों ने उनके ऊपर हमला कर दिया जिससे शहर में जन चर्चाओं का बाजार गर्म है जन चर्चाओं का बाजार इसलिए भी गर्म हुआ कि घायल पंकज जड़िया द्वारा अज्ञात लोगों की पहचान नहीं की गई ना कोई वजह पंकज जड़िया के द्वारा बताई गई की क्यों उन पर अज्ञात लोगों ने हमला किया जिससे क्षेत्र में जन चर्चाएं जोरों पर है कि यह घटना कोई प्रॉपर्टी विवाद को लेकर तो नहीं हुई।

दमोह जिले में बन रहे नए बस स्टैंड में भी पंकज जड़िया की भागीदारी की चर्चाएं जोरों से चल रही है जिससे आपसी मनमुटाव के चलते भी घटना के कयास लगाए जा रहे हैं। नहीं तो बेवजह तीन लोग बीच घंटाघर पर जेब काटने को चाकू लेकर नहीं आते।जेब काटने की घटनाएं भीड़ भाड़ में अंजाम दी जाती हैं।चाय की दुकान पर अकेले खड़े युवक का कोई जेब काटने की कोशिश नहीं कर सकता । सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसमें पीड़ित के द्वारा दिए गए कथन अनुसार जेबकटी की वारदात नहीं लग रही घायल पंकज जड़िया द्वारा अज्ञात लोगों के द्वारा जेब में हाथ डालना बताया जा रहा है।


ऐसी कई वजह के चलते घटना पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा पुलिस इस घटना के आरोपियों को कब तक पकड़ पाती है और घटना की वजह कब तक जनता के सामने आ पाती है। पंकज जड़िया को जैसे ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया नगर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे घटना का संज्ञान लेते हुए जांच प्रारंभ कर दी गई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now