नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह ने मनाया पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव भगवान की आरती करने के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिता का किया आयोजन – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह ने मनाया पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव भगवान की आरती करने के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिता का किया आयोजन

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह ने मनाया पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव भगवान की आरती करने के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिता का किया आयोजन

दमोह भारतीय जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह द्वारा तेईसवें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव को बहुत ही उत्साह के साथ मनाया उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम प्रभारी सबन जैन सिल्वर ने बतलाया कि जैन धर्म के तेईसवें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण महोत्सव पर जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह के सभी वीर वंधुओ द्वारा कल्याण मंदिर स्त्रोत के माध्यम से पार्श्वनाथ भगवान की *अड़तालीस दीपों के माध्यम से आराधना की गई* तद् पश्चात *आरती सजाओ प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया


शाखा के अध्यक्ष सुधीर जैन डवलू ने कहा कि सभी प्रतिभागियों को ऐक दिन पहले अपने अपने घर से आरती सजाना थी जिसे कल पार्श्वनाथ भगवान के निर्वाण महोत्सव पर रात्रि में आठ बजे तक जमा करना था अत्यंत हर्ष का विषय है कि इस आयोजन में तीस से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया
शाखा के मंत्री अरुण जैन कोर्ट ने बतलाया कि ऐक से ऐक सुंदर आरती इस प्रतियोगिता में शामिल थी जिनके वीच में निर्णय लेना बहुत कठिन था इसलिए निर्णायक मंडल का सहयोग लेना पड़ा निर्णायक मंडल

में श्रीमती प्रगति सेंकी सिंघई,श्रीमती एकता सुबोध बजाज,श्रीमती रश्मि अरुण जैन द्वारा बहुत ही सूझ बूझ से निर्णय लिए गए जिसमें प्रथम पुरस्कार सुधाकलश महिला मंडल पलंदी मंदिर जी द्वितीय पुरस्कार श्रीमती निधि दिलेश जैन चौधरी ऐवं श्रीमती श्रद्धा विजिल जैन ऐवं त्रितीय पुरस्कार श्री मती आकांक्षा सौरभ जैन को प्राप्त हुआ शेष सभी छव्वीस प्रतियोगियों को को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गये
शाखा के कोषाध्यक्ष मुकेश जैन मम्मा ने बतलाया कि जिस समय यह यह आतीं प्रतियोगिता का निर्णय हो रहा था उस समय सभी उपस्थित जनसमूह के मध्य शाखा द्वारा *खुला प्रश्नमंच आयोजित किया गया* जिसका संचालन संजू शाकाहारी ऐवं दिलेश जैन चौधरी द्वारा किया गया यह ऐक अच्छा आयोजन था जिसमें श्रीमती अंतिम सराफ,विकल्प जैन,सुवोध बजाज, जिनेन्द्र जैन मडला, जिनेन्द्र जैन उस्ताद, राजेश ओशो, संदीप जैन, शैलेन्द्र सिंघई, द्वारा विजई प्रत्याशियों को पुरस्कार वितरण किये गये, कार्यक्रम का आभार विकास जैन रेलवे द्वारा किया गया

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now