नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले आरोपीगण पर सब इंस्पेक्टर गरिमा मिश्रा और रंजीत सिंह द्वारा की गई विवेचना। पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से किया हमला। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले आरोपीगण पर सब इंस्पेक्टर गरिमा मिश्रा और रंजीत सिंह द्वारा की गई विवेचना। पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से किया हमला।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले आरोपीगण पर सब इंस्पेक्टर गरिमा मिश्रा और रंजीत सिंह द्वारा की गई विवेचना।
पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से किया हमला।

बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती है छोटी महत्वपूर्ण खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरें देखने एवं जानने के लिए देखते रहे डेंजर भारत।

दमोह.पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला कर देने पर इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में लाया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यवाही करते हुए एएसआई विजय चौबे और प्रधान आरक्षक दिनेश ने बताया कि देहात थाना की सागर नाका चौकी क्षेत्र में शनि पिता चंद्रभान अहिरवार उम्र 21 वर्ष निवासी गौपुरा पर गांव के ही लकी नाम के युवक ने चाकू से हमला कर दिया. जिसे इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,जिसका इलाज जारी है और घायल के बताएं अनुसार कार्यवाही की जा रही है।

नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले आरोपीगण पर सब इंस्पेक्टर गरिमा मिश्रा और रंजीत सिंह द्वारा की गई विवेचना।

नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले आरोपीगण को हुई आजीवन कारावास की सजा, सब इंस्पेक्टर गरिमा मिश्रा और रंजीत सिंह द्वारा की गई थी विवेचना।

दमोह.न्यायालय श्रीमती रजनी प्रकाश बाथम, विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो अदालत ने पाॅक्सो एक्ट में पारित निर्णय में आरोपी प्रदीप सिंह राजपूत एवं दिनेश रैकवार को धारा 342 भादवि 01-01 का कारावास एवं 500-500 रूपये जुर्माना,376डीए आजीवन कारावास 5000-5000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया.
सम्पूर्ण विवेचना उपरान्त अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, उक्त प्रकरण में प्राथमिक विवेचना (महिला थाना प्रभारी वर्तमान) सब इंस्पेक्टर गरिमा मिश्रा एवं पूर्ण विवेचना सब इंस्पेक्टर रंजीत सिंह द्वारा की गई. न्यायालय में आई मौखिक एवं दस्तावेजी साक्ष्य और अभियोजन द्वारा प्रस्तुत तर्कों के आधार पर न्यायालय ने दिनांक 7 अक्टूबर को पारित निर्णय में आरोपी प्रदीप सिंह राजपूत एवं दिनेश रैकवार को आजीवन कारावास से दंडित किया गया. अभियोजन की ओर से अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी कैलाश चन्द पटेल के मार्गदर्शन में विशेष लोक अभियोजक श्री हेमंत कुमार पांडे द्वारा पैरवी की गई एवं तरूण कुमार सोनी, सहायक ग्रेड तीन द्वारा समय-समय पर सहयोग किया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now