नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आर्यावर्त षडदर्शन साधुमंडल एवं आचार्य परिषद के विशेष सत्र की बैठक सम्पन्न। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

आर्यावर्त षडदर्शन साधुमंडल एवं आचार्य परिषद के विशेष सत्र की बैठक सम्पन्न।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
  1. आर्यावर्त षडदर्शन साधुमंडल एवं आचार्य परिषद के विशेष सत्र की बैठक सम्पन्न।

दमोह। आर्यावर्त षडदर्शन साधुमंडल एवं आचार्य परिषद के विशेष सत्र की बैठक कार्तिक कृष्ण एकादशी पर्व पर साकेत धाम आश्रम मे संपन्न हुईं। जिसमें क्रमशः तीन मुख्य बिन्दुओं पर विचार विमर्श हुआ। संत समागम की दृष्टि से सुगमता और धार्मिक परिप्रेक्ष्य की शुद्धता का मूलभूत सिद्धांत स्थापित करना। आधुनिकीकरण की दोड़ में प्राचीन मठ मन्दिरों की परम्पराओं का निर्वहन करें अखाड़े और महंथी व्यवस्था के ही सानिध्य मे संपन्न हो न कि शासकीय अर्ध संस्कारित संस्थाओं या ट्रस्ट के अंदर संपादित हों क्योंकि समितियों को धर्म का पूर्ण ज्ञान नहीं।

मठ मंदिरों मे हो रहे नव नियुक्त संतो पुजारियों और महंत व मण्डलेश्वरो का गौ, गीता, गंगा एवं राष्ट्र धर्म की अखंडता का समग्रता से पालन जिससे समाज मे सनातन सिद्धांत स्थापित हो सके। संतो के मध्य मंचीय उद्बोधन के साथ में श्रीभगवान एवं महामण्डलेश्वर श्री हरि दास जी महाराज की अध्यक्षता साथ ही महामण्डलेश्वर श्री राम भूषण दास जी महाराज की उपस्थिति मे काशी से पधारे महंत श्री श्रवण दास जी महंत श्री ईश्वर दास जी महंत श्री मोहन दास जी कोतवाल महंत श्री रघुनाथ दास जी महाराज महंत श्री दामोदर दास जी महाराज महंत श्री श्याम दास जी, महंत हरिराम दास जी, महंत दीपक दास जी महंत प्रह्लाद दास जी, महंत श्री राम लखन दास जी महाराज, महंत श्री संतोष दास उपस्थित रहे जिसमें महामंगल सेवा समिति के सदस्यों ने जाजिम पर बैठे संतों का पुष्प माला से अभिनंदन सम्मान समर्पित किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now