नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सागर लोकायुक्त की टीम ने दमोह R E S में मारा छापा एक कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार बड़े मगरमच्छ पकड़ से बाहर। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

सागर लोकायुक्त की टीम ने दमोह R E S में मारा छापा एक कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार बड़े मगरमच्छ पकड़ से बाहर।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सागर लोकायुक्त की टीम ने दमोह R E S में मारा छापा एक कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार बड़े मगरमच्छ पकड़ से बाहर।

बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं छोटी महत्वपूर्ण खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरें जानने के लिए देखते रहे डेंजर भारत।


दमोह जिला पंचायत के R E S विभाग में यू तो आए दिन रिश्वत लेकर काम करने की खबरें पेपरो में आती रहती हैं और सरपंचों द्वारा भी
बिल पास करने के एवज में रिश्वत के आरोप लगते रहे हैं।
आज सागर लोकायुक्त की टीम ने एक ठेकेदार की शिकायत पर दमोह जिला पंचायत विभाग के RES डिपार्टमेंट में ऑडिटर के पद पर पदस्थ अंकित सैनी द्वारा ठेकेदार प्रमोद तिवारी से बिल पास करने के नाम पर 20000 की रिश्वतमांगी गई थी जिसकी पहली किस्त ₹10000 लेकर प्रमोद तिवारी ऑफिस पहुंचे ओर अंकित सैनी को रिश्वत दी ।वहीं तत्काल ही सागर लोकायुक्त की टीम ने अंकित सैनी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। ठेकेदार प्रमोद तिवारी ने बताया हिनौती रामगढ़ में res के द्वारा स्टाप डैम निर्माण कराया गया था जिसमें लगने वाला मटेरियल सीमेंट गिट्टी रेत लोहा ठेकेदार प्रमोद तिवारी ने डाला जिसके बिल पास कराने के एवज में 24000 की रिश्वत मांगी गई थी जिसकी पहली किस्त 10000 आज लोक आयुक्त की टीम को साथ लेकर पहुंचा और उन्हें पकड़वाया।

दमोह जिला पंचायत में पदस्थ बी एस यादव जो दमोह में RES में ईई के पद पर पदस्थ हैं तो वहीं हटा जनपद पंचायत मै और पटेरा जनपद पंचायत में अतिरिक्त प्रभारी सीईओ के पद पर पदस्थ हैं उनकी छत्रछाया में ऐसे कारनामे में आए दिन सुनने को मिलते रहते हैं शिकायत होने पर जांच के नाम पर कुछ भी नहीं किया जाता आपको बता दें कि हटा पटेरा में सीईओ के पद पर पदस्थ बीएस यादव को एक शिकायत की गई थी जिसमें ऐसा ही झोलझाल देखने को आया था ठेकेदार भरत पटेल द्वारा डीजल पेट्रोल एवं विस्फोटक सामग्री के बिल बनाए गए थे जबकि ठेकेदार इन वस्तुओं को बेचने के लिए अधिकृत नहीं था ना ही उसके पास यह वस्तु बेचने का कोई लाइसेंस था उसके बावजूद भी सरकार की लाखों रुपए की राशि यूं ही रिश्वत देकर निकाल ली जाती है । अब देखना होगा छोटी मछलियों के बाद मगरमच्छों पर कब तक लोकायुक्त का हाथ पहुंचता है

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now