नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कृषि उपज मंडी में चल रही व्यापारियों की हड़ताल जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद हुई खत्म। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
« Mar    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

कृषि उपज मंडी में चल रही व्यापारियों की हड़ताल जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद हुई खत्म।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कृषि उपज मंडी में व्यापारियों की चल रही हड़ताल में भारसाधक के आश्वासन के बाद हुई खत्म,काम जारी करने की बात कही।

दमोह. विगत दिनों से सागर नाका स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण दमोह में चोरियां और अभद्र व्यवहार जैसी घटनाएं अधिक बढ़ने से दमोह अनाज व्यापारी दाल एंड आइल मिल्स एसोसिएशन ने सचिव कृषि उपज मंडी समिति दमोह को एक पत्र सौंपकर हड़ताल पर जाने की बात कही थी, जहां 26 दिसंबर से हड़ताल पर चले जाने से काम-धाम ठप रहा और किसान परेशान होते हुए नजर आए. इसी को लेकर गुरुवार को दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल के निर्देशन में कृषि उपज मंडी दमोह भारसाधक/एसडीएम दमोह आरएल बागरी ने , समस्त व्यापारियों, किसानों और हम्मालों को बुलाकर उनसे चर्चा की, साथ ही आश्वासन दिया कि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे, सीसीटीवी फुटेज की

संख्या बढ़ाई जाएगी, सिक्योरिटी गार्ड, कम्प्यूटर ऑपरेटर के अलावा और भी तमाम व्यवस्थाएं कृषि उपज मंडी समिति द्वारा की जाएगी. आगे से किसानों, व्यापारियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. इस दौरान दमोह देहात थाना से सब इंस्पेक्टर बृजलाल पटेल, सागर नाका चौकी से एएसआई किशोरी लाल अठिया, प्रधान आरक्षक प्रेमदास बैरागी के अलावा और भी पुलिस जवान मौजूद रहे. जहां व्यापारियों में राकेश अग्रवाल, अभय

जैन,सचिव मोतीलाल सचदेव, आलोक गुप्ता के अलावा और भी समस्त व्यापारीगण विशेष रूप से मौजूद रहे. जहां राकेश अग्रवाल ने भी भारसाधक आरएल बागरी के आश्वासन की बात सुनकर चल रही हड़ताल/स्ट्राइक को खत्म किया और काम सुचारू रूप से जारी करने की बात कही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now