नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह जिले में भीषण विस्फोट से 7 लोगों की जान जाने के बावजूद भी प्रशासन बांधे है आंखों पर पट्टी 14 लाइसेंसी गोदामो को एक ही जगह संचालित करने की दी मंजूरी। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह जिले में भीषण विस्फोट से 7 लोगों की जान जाने के बावजूद भी प्रशासन बांधे है आंखों पर पट्टी 14 लाइसेंसी गोदामो को एक ही जगह संचालित करने की दी मंजूरी।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अवैध पटाका विस्फोट मामले में मारे गए परिजनों के समाज के लोगों ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन।

दमोह जिले में भीषण विस्फोट से 7 लोगों की जान जाने के बावजूद भी प्रशासन बांधे है आंखों पर पट्टी 14 लाइसेंसी गोदामो को एक ही जगह संचालित करने की दी मंजूरी।

दमोह जिले में बड़ा पुल पर अवैध विस्फोटक फैक्ट्री में पिछले वर्ष हुए ब्लास्ट में कोरी समाज व खटीक समाज की बच्ची और महिलाएं मौत हुई थी जिस पर अभी तक प्रशासन द्वारा कोई भी कड़ी कार्रवाही नहीं की गई ना ही परिवार के लोगों को मुआवजा राशि प्रदान की गई पीड़ित लोगों में अभी भी कई लोग इलाज रत हैं और भीषण बीमारी के शिकार बन चुके हैं जिनका इलाज अब जीवन पर्यंत जारी रहेगा क्योंकि बारूद के दुष्प्रभाव खून में भिद जाने से भविष्य में भी उन्हें कई बीमारियों का सामना करना पड़

सकता है और ऐसे में प्रशासन को चाहिए विस्फोट की चपेट में आए लोगों का भरण पोषण व दवाई का इंतजाम किया जाए और उन्हें उचित रोजगार की व्यवस्था कराई जाए ताकि वह लोग अपने परिवार का भरण पोषण कर सके और अपना उपचार करवा सके इसी बात को लेकर खटीक समाज के लोगों ने आज जनसुनवाई में प्रशासन को इन सभी बातों से अवगत कराते हुए पूर्व से सबक लेते हुए दमोह जिले में अवैध फटाका भंडारण की व्यवस्था जो अभी

तत्काल में सिंहपुर ग्राम में कराई जा रही है जिसमें 14 लाइसेंसी दुकानदार एक ही जगह पर अपनी-अपनी गोदामें संचालित कर रहे हैं जिससे भविष्य में ऐसी ही कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती है जिससे प्रशासन को अवगत कराते हुए तत्काल ही वहां बनी गोदामें सील कर वहां से विस्फोटक के भंडारण पर रोक लगाई जाए ताकि सिंगपुर ग्रामवासी की जान बचाई जा सके और आपको बता दें कि जहां पर पटाखा भंडारण के लिए सरकार द्वारा इन्हें रखने का 14 लोगों लाइसेंस दिया गया है वहां से महज 500 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप भी बना हुआ है इसके बावजूद भी इतने पास में विस्फोटक सामग्री भंडारण की अनुमति कैसे दी गई यह भी अधिकारियों पर सवाल खड़े करता है।

अवैध फटाका फैक्ट्री में विस्फोट के बाद बचे हुए बारूद को जब पुलिस प्रशासन द्वारा नष्ट कराया गया तो दमोह के आधे शहर में भूकंप जैसे हालात निर्मित हो गए थे और जहां पर विस्फोट किया गया था उसे 100 मीटर दूर बनी कॉलेज की खिड़की दरवाजे के कांच टूट गए थे इससे यह स्पष्ट है कि पेट्रोल पंप के पास 14 लाइसेंसी गोदामें कितना खतरनाक ब्लास्ट कर सकती हैं जिससे आधा शहर भी नष्ट हो सकता है? तो सवाल यह है कि 14 लाइसेंसी दुकानदारों का स्टॉक एक ही जगह पर रखा हो और भगवान ना करें इसमें ब्लास्ट होता है तो अधिकारी बता सकते हैं की कितनी जनहानि और कितनी दूर तक इसकी मारक क्षमता होगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You may have missed