दमोह जिला अस्पताल के सभी स्टाफ व सिविल सर्जन राजेश नामदेव ने गांधीगिरी दिखाते हुए लोगों से हेलमेट लगाने की अपील की। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर दादा भाई
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

दमोह जिला अस्पताल के सभी स्टाफ व सिविल सर्जन राजेश नामदेव ने गांधीगिरी दिखाते हुए लोगों से हेलमेट लगाने की अपील की।
बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं छोटी महत्वपूर्ण खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरें जानने के लिए देखते रहे डेंजर भारत।

आपको बता दें कि इन दिनों लगातार हो रहे एक्सीडेंटो के चलते जिला अस्पताल में आए दिन एक्सीडेंट से आए मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और जिसमें अधिकांश लोगों की मौत तक हो जाती है यही वजह थी कि डॉक्टर सिविल सर्जन राजेश नामदेव द्वारा अपने स्टाफ में चर्चा कर सभी से श्रमदान की बात की और श्रमदान से जन जागरूकता का संदेश फैलाने के उद्देश्य से जिस पर जिला अस्पताल के सभी स्टाफ साथियों ने अपनी सहमति देते हुए निर्णय लिया कि बगैर हेलमेट के बाइक चलाने वाले युवकों को गांधीगिरी के जरिए जन जागरूकता अभियान चलाते हुए हेलमेट लगाने की अपील की जाए जिससे लोगों की जान बच सके और लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक किया जा सके।


शनिवार दोपहर जिला अस्पताल प्रबंधक स्टाफ सहित सड़कों पर उतरा और दो पहिया वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर हेलमेट लगाने की अपील करता हुआ नजर आया. यह नजारा शहर के अस्पताल चौराहा से लेकर घंटाघर तक किया गया. सिविल सर्जन डॉ राजेश नामदेव ने बताया कि अस्पताल से एक रैली निकाली गई, जिसमें हाथों में जन जागृति तक्तियां लेकर हेलमेट लगाने की बाइक सवारों से अपील की गई और गुलाब का फूल देकर उन्हें प्रेम पूर्वक यह कहा जा रहा है कि हेलमेट जरूर लगाए. इस दौरान आरएमओ डॉक्टर विशाल शुक्ला, डॉ मनीष संगतानी, डॉ माधुरी चौधरी व्यवस्थापक सुरेंद्र सिंह राजपूत के अलावा डॉक्टर और स्टाफ विशेष रूप से मौजूद रहा.
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






