नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह जिले के पांच विद्यार्थियों ने प्रदेश मेरिट सूची में प्राप्त किया स्थान। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
« May    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह जिले के पांच विद्यार्थियों ने प्रदेश मेरिट सूची में प्राप्त किया स्थान।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह जिले के पांच विद्यार्थियों ने प्रदेश मेरिट सूची में प्राप्त किया स्थान।

दमोह जिले के पांच विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है ।जिसमें कक्षा दसवीं के तीन एवं कक्षा 12वीं के दो विद्यार्थी प्रदेश मेरिट सूची में स्थान बनाने में सफल रहे सी एम राइज विद्यालय पटेरा के प्राचार्य विवेक नेमा के पुत्र वेदांश नेमा जो की उत्कृष्ट विद्यालय दमोह में जीव विज्ञान का छात्र था ने प्रदेश मेरिट सूची कक्षा 12वीं जीव विज्ञान में दसवां स्थान प्राप्त कर अपने जिले एवं पिताजी का नाम रोशन किया है कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने वेदांश को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित की तथा शेष विद्यार्थियों को भी शुभकामनाएं देते हुए 26 अप्रैल के बाद मिलकर उन्हें भी बधाई देने की बात की है।

उत्कृष्ट विद्यालय दमोह ने रचा पुनः इतिहास
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के कक्षा दसवीं में 3 छात्र /छात्राओं एवं बारहवीं परीक्षा परिणाम में 1 छात्र ने बनाई प्रदेश की मेरिट सूची में जगह । माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल ने आज कक्षा 10 एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया है, जिले में स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दमोह एकमात्र ऐसा शासकीय संस्थान है जिसने विगत 10 वर्षों के परीक्षा परिणाम की तरह इस वर्ष भी शानदार परीक्षा परिणाम दिए हैं। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दमोह पूरे दमोह में एकमात्र ऐसा विद्यालय है जिसने कक्षा 10 में प्रदेश की प्रवीण सूची में तीन छात्र-छात्राओं ने अपनी जगह बनाई है।

1.प्रगति असाटी 98% के साथ प्रदेश में पांचवा स्थान
2.पंकज पटेल 97.8% के साथ प्रदेश में छटवा स्थान
3.साक्षी लोधी 97.6% के साथ प्रदेश में सातवा स्थान
वहीं दूसरी ओर विद्यालय के होनहार छात्र वेदांश नेमा ने कक्षा 12 जीव विज्ञान समूह से 478 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में दसवां स्थान प्राप्त किया है।
इसके अलावा जिला स्तरीय कक्षा दसवीं की मेरिट सूची में कक्षा 1.दसवीं में स्मिथ कुमार पटेल 480 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे।


कक्षा 12वीं में विद्यालय के तीन छात्रों ने जिला स्तरीय मेरठ सूची में जगह बनाई है
1 अरुण यादव गढ़ समूह से 481 अंको के साथ द्वितीय स्थान पर
2.पूजा पटेल 478 अंकों के साथ जिले में द्वितीय स्थान पर
3.सिद्धि गुप्ता ने कृषि समूह में 464 अंक प्राप्त प्रथम स्थान प्राप्त किया है।


शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य के कुशल नेतृत्व में शिक्षको के कुशल मार्गदर्शन एवम बेहतरीन अध्यापन विद्यालय में उपलब्ध पर्याप्त संसाधनों एवम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और लगन से उत्कृष्ट विद्यालय विगत कई वर्षों से परीक्षा परिणाम और अनुशासन में अपने आपको अन्य सभी शासकीय/ अशासकीय विद्यालयों में जिला एवम प्रदेश में सर्वोत्तम परीक्षा परिणाम देता रहा है।
विगत वर्षो की भांति इस वर्ष के परिणाम के लिए सभी छात्र-छात्राओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं बधाई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now