नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाने वाले दमोह के छात्र-छात्राओं से कलेक्टर सुधीर कोचर ने की चर्चा। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाने वाले दमोह के छात्र-छात्राओं से कलेक्टर सुधीर कोचर ने की चर्चा।

1 min read

??????

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाने वाले दमोह के
छात्र-छात्राओं से कलेक्टर सुधीर कोचर ने की चर्चा।

किया उनका उत्साहवर्धन, बढ़ाया मनोबल

छात्र-छात्राओं को कलेक्टर ने किया सम्मानित

दमोह : 28 अप्रैल 2024

दमोह बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाने वाले दमोह के छात्र-छात्राओं से चर्चा करते हुए कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा प्रशासन आपके साथ हैं, आप भविष्य में जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं, पूरी तरह से सहयोग किया जायेगा। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रत्येक विद्यार्थी व उनके पालक तथा शिक्षकों से चर्चा की।

उन्होंने कहा आपने जिले का नाम रोशन किया, अपने माता-पिता का नाम रोशन किया, बहुत बधाई। साथ ही उन्होंने उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। सभी छात्र-छात्राओं को कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने पुस्तकों का सेट एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। सभी का परिचय लिया उनके माता-पिता का परिचय लिया तथा इन छात्र-छात्राओं को भविष्य में क्या बनना है ,उनकी क्या आवश्यकता है तथा इन मेरिट वाले छात्रों की जिला कलेक्टर से सहयोग की क्या अपेक्षा है। ज्ञात हो कि बोर्ड परीक्षा 2024 में कक्षा दसवीं के तीन व 12वीं के दो विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय मेरिट सूची में अपना स्थान प्राप्त किया हैं। इस बार दमोह जिले से उत्कृष्ट विद्यालय दमोह के चार व हटा एमएलबी की एक छात्रा ने मेरिट में स्थान पाया हैं।

डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एस एल अहिरवाल, एडीपीसी एस के असाटी, ए पी सी मोहन राय, डीवीसी तामसील कुरैशी, उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक व सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं के माता-पिता उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now