नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने लोकसभा में उठाया बांदकपुर में ट्रेनों के स्टापेज और दमोह-कुंडलपुर-पन्ना रेल के कार्य को प्रारंभ करने का मुद्दा – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने लोकसभा में उठाया बांदकपुर में ट्रेनों के स्टापेज और दमोह-कुंडलपुर-पन्ना रेल के कार्य को प्रारंभ करने का मुद्दा

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने लोकसभा में उठाया बांदकपुर में ट्रेनों के स्टापेज और दमोह-कुंडलपुर-पन्ना रेल के कार्य को प्रारंभ करने का मुद्दा।

बांदकपुर और कुंडलपुर आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ

दमोह लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 07 से भाजपा सांसद राहुल सिंह लोधी ने 18 वीं लोकसभा के सत्र के दौरान लोकसभा में विशेष चर्चा के दौरान बांदकपुर में भगवान जागेश्वरनाथ जी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अभी बांदकपुर रेलवे स्टेशन पर बांदकपुर से निकलने वाली ट्रेनों के स्टापेज नहीं है।

कुछ ऐसी ट्रेन है जो कटनी से चलकर बीना की और एवं बीना से चलकर कटनी कि और जाने वाली ट्रेनें सीधे निकल जाती है। जिससे श्रद्धालुओं के लिए बांदकपुर में भगवान जागेश्वरनाथ के दर्शन करने के लिए असुविधा होगी। यदि बांदकपुर में ट्रेनों का स्टापेज हो गया तो श्रद्धालुओं को सीधे बांदकपुर से ट्रेन मिलेगी जिससे श्रद्धालुओं को रेल सुविधा का लाभ मिलेगा। साथ ही दमोह लोकसभा के सांसद राहुल सिंह लोधी ने महामहिम अध्यक्ष

महोदय को अवगत कराते हुए कहा है कि जैन समाज के तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर के नाम से समूचे विश्व में प्रसिद्ध है। उन्होंने कुंडलपुर के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2004 और 2011 में जबलपुर से दमोह एवं दमोह से वाया कुंडलपुर-पन्ना के लिए रेल लाईन स्वीकृत की गई थी। और जिसका सर्वे भी हुआ था। उन्होंने विस्तार से बताया है कि यदि जबलपुर-दमोह वाया पन्ना रेल लाईन अतिशीघ्र ही बिछाई जाती है तो हम लोगों को दो तरह का फायदा होगा क्योंकि जब हम वर्तमान में दिल्ली जाते हैं तो पहले जबलपुर, कटनी, दमोह फिर सागर का सफर करते दिल्ली जाना पड़ता हैं। तो हमारे लिए लगभग 200 किलोमीटर का अतिरिक्त सफ़र करना पड़ता है। यदि यह लाइन सीधे जबलपुर से दमोह वाया कुंडलपुर तक बिछाई जाती है तो 100 किलोमीटर की दूरी कम होगी। और जब यह रेल लाइन दमोह से वाया कुंडलपुर-पन्ना तक रेल लाइन जाएगी तो हमारा जैन तीर्थ क्षेत्र है जहां पर कुंडलपुर के बड़े बाबा विराजमान हैं। हमारे कुंडलपुर के बड़े बाबा का तीर्थ क्षेत्र पूरे विश्व में विख्यात है और कुंडलपुर बड़े बाबा के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जबलपुर-दमोह वाया कुंडलपुर- पन्ना रेल लाईन बिछाई जाती है तो निश्चित रूप से कुंडलपुर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए और जैन समाज के लिए बड़ी सौगात होगी साथ ही केंद्र सरकार का यह बड़ा क़दम होगा और हमारी आस्था के केन्द्र विंदु गुरूवर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी के लिए विनयांजलि होगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now