नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तिरंगा का महत्व लोगों तक पहुंचाया जाए, इस सिलसिले में सरकार ने तय किया हर विधानसभावार यह यात्रा निकाली जाएगी – राज्यमंत्री लखन पटेल। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

तिरंगा का महत्व लोगों तक पहुंचाया जाए, इस सिलसिले में सरकार ने तय किया हर विधानसभावार यह यात्रा निकाली जाएगी – राज्यमंत्री लखन पटेल।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

तिरंगा का महत्व लोगों तक पहुंचाया जाए, इस सिलसिले में सरकार ने तय किया हर विधानसभावार यह यात्रा निकाली जाएगी – राज्यमंत्री लखन पटेल।

*प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने का संकल्प लेकर भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता निकला है – प्रीतम सिंह*

*हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा बाईक यात्रा*

*दमोह* : हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर आज तिरंगा बाइक रैली युवा मोर्चा विधानसभा पथरिया द्वारा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का प्रारंभ गढ़ाकोटा रोड चौधरी पेट्रोल पंप से छापरी तिराहा, बकेनी, असलाना, चिरोला, किशनगंज, नरसिंहगढ़ होते हुए फ़सियानाला से जेरठ में समापन किया गया। यह तिरंगा बाईक रैली प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन की अगुवाई में निकाली गई।


प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा प्रति वर्ष अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आवाहन किया है, पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जाएं, तिरंगा का महत्व लोगों तक पहुंचाया जाए, इस सिलसिले में सरकार ने तय किया है कि हर विधानसभावार यह यात्रा निकाली जाएगी।

उन्होंने कहा इस यात्रा में पथरिया से प्रारंभ होकर सदगुवां मंडल, नरसिंहगढ़, फतेहपुर, बटियागढ़ मंडल पांचो मंडलों के लोग यहां पर एकत्रित हुए हैं, यह यात्रा यहां से शुरू करके जेरठ में समाप्त की गई। राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा फसिया नाला इसलिए चुना क्योंकि यह शहीदों की स्थली माना गया है, यहां पर अंग्रेजों के शासन के समय पर लगभग 16 से 17 लोगों को फांसी दी गई थी, इसलिए इसको फसिया नाला कहा जाता है। इसी प्रकार जेरठ में वहां पर भी 6 से 7 लोगों को लिए फांसी की सजा दी गई थी। एक शहीद स्थल से दूसरे शहीद स्थल तक यह यात्रा निकाली गई। इस बीच लगभग 20 से 22 गांव से होकर गुजरेंगे।

राज्यमंत्री पटेल ने बताया प्रधानमंत्री जी ने कहा है 15 अगस्त के पूर्व हर घर तिरंगा फहराया जाएगा, यह देश के लिए, देश के निवासियों के लिए गर्व की बात होगी।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में पथरिया से तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई है, प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने का संकल्प लेकर भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता निकला है। निश्चित ही हमारा जो राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त है उसे प्रत्येक व्यक्ति अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराकर मनाए और इस अभियान को भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में दमोह जिले की चारों विधानसभा में इसी प्रकार से तिरंगा यात्रा के माध्यम से संदेश देने का काम किया जा रहा है।


युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्रीय भावना से प्रेरित करने का कार्य करेगा।


युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन ने कहा कि हम युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने यह ठाना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो अभियान शुरू किया है उसे जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में युवा नेता लोकेंद्र पटेल लकी भैया, जनपद अध्यक्ष खिलाना अहिरवार, खरगराम पटेल बड्डा, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश पटेल, ललित पटेल कपिल शुक्ला लखन सिंह लोधी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुलदीप पटेल (बल्लू) सुदामा पटेल, विपिन चौधरी, जिला मंत्री अरविंद उपाध्याय, कार्तिक शेलर, सीमांत चौरसिया, दीपक मिश्रा, सहित भाजपा व युवा मोर्चा पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए कार्यक्रम के अंत में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिंस जैन ने सभी का आभार माना।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now