नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राहुल सिंह के अथक प्रयासों से बन रहा मेडिकल कॉलेज बेहतर इलाज के साथ और भी बहुत कुछ मिलेगा दमोह के लोगों को आईए जाने। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

राहुल सिंह के अथक प्रयासों से बन रहा मेडिकल कॉलेज बेहतर इलाज के साथ और भी बहुत कुछ मिलेगा दमोह के लोगों को आईए जाने।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राहुल सिंह के अथक प्रयासों से बन रहा मेडिकल कॉलेज बेहतर इलाज के साथ और भी बहुत कुछ मिलेगा दमोह के लोगों को आईए जाने।

दमोह सांसद राहुल सिंह ने आज दमोह में निर्मित हो रहे मेडिकल कॉलेज परिसर का स्‍थल निरीक्षण किया और जारी निर्माण कार्यों की गुणवत्‍ता का परीक्षण किया। स्‍थल निरीक्षण के बाद राहुल सिंह ने कलेक्‍टर सुधीर कुमार कोचर और मेडिकल कॉलेज सागर के प्रोफेसर डॉ. रमेश पाण्‍डेय की मौजूदगी में संबंधित अधिकारियों के साथ मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य से संबंधित समीक्षा बैठक ली।

बैठक में सांसद ने अधिकारियों से मेडिकल कॉलेज निर्माण की डेडलाइन के बारे में पूछा और सख्‍त निर्देश दिए की निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण किए जाये। सांसद ने निर्देश दिए की सामान्‍यत: कार्य पूर्ण होने के बाद गुणवत्‍ता की जॉंच होती है। लेकिन निर्माण के दौरान ही निर्माण कार्य में उपयोग हो रही सामग्री और निर्माण कार्य की गुणवत्‍ता की जॉंच की जाए, ताकि बाद में कोई परेशानी ना आए। सासंद राहुल सिंह ने इनके लिए कलेक्‍टर दमोह को सक्षम अधिकारियों की एक समिति बनाने के निर्देश भी दिए।


सांसद सिंह ने निर्देश दिए की निर्माण कार्य में अधिकतम स्‍थानीय लोगों को रोजगार दिया जाए, साथ ही निर्माण कार्य में शामिल श्रमिकों का ई.पी.एफ., ई.एस.आई.सी. श्रम विभाग आदि में पंजीयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई दुर्घटना होने पर श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।
सांसद राहुल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए की मेडिकल कॉलेज में क्षेत्र के लोगों के इलाज के लिए सुपर स्‍पेशियलिटी सुविधायें हो यह सुनिश्चित किया जाए साथ ही चिकित्‍सा शिक्षा के लिए आने वाले विद्यार्थियों के लिए भी सभी फैकल्‍टी की व्‍यवस्‍था हो।

सांसद ने दमोह कलेक्‍टर को इस बारे में शासन से पत्राचार करने की हिदायत भी दी। सांसद ने सख्‍त निर्देश दिए की छात्राओं के लिए बनने वाले हॉस्‍टल में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम निर्माण के दौरान ही किए जाऐं।इस अवसर पर माननीय भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा जी की उपस्थिति रही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now