नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह मै गहना पहनकर निकलना हुआ मुश्किल महिला के गले से चेन स्केचिंग कर बदमाश हुए फरार सीसीटीवी की मदद से पुलिस जुटी जांच में। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह मै गहना पहनकर निकलना हुआ मुश्किल महिला के गले से चेन स्केचिंग कर बदमाश हुए फरार सीसीटीवी की मदद से पुलिस जुटी जांच में।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह मै गहना पहनकर निकलना हुआ मुश्किल महिला के गले से चेन स्केचिंग कर बदमाश हुए फरार सीसीटीवी की मदद से पुलिस जुटी जांच में।

दमोह में चल रहे जुए सट्टे के कारण लोगो के साथ चोरी डकैती झपट मारी जैसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं कल देर शाम दमोह. सिटी कोतवाली क्षेत्र इलाके में एक चैन स्केचिंग की घटना सामने आने पर शहर के चारों ओर पुलिस उन लुटेरों की तलाश करने में जुटी हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना आज कल रात 8 और 9 बजे के बीच की बताई गई है, दमोह शहर के राजीव कॉलोनी सिविल वार्ड-5 निवासी अर्चना जैन पति आलोक जैन उम्र 53 पर्यूषण पर्व के अवसर पर घर से मंदिर जा रही थी,

तभी राजीव कालोनी स्थित जैन मंदिर पहुंचते ही पल्सर पर आए दो बाइक सवारों ने महिला से करीब डेढ़ से 2 तोला यानि कि (20 ग्राम) की सोने की चैन झपटकर नौ दो ग्यारह होने में समय नहीं लगाया. घटना हो जाने के बाद फरियादी अर्चना जैन और परिवारजन सिटी कोतवाली पहुंचे, जहां शिकायत दर्ज कराई गई है इसके बाद मौका स्थल पर सीएसपी अभिषेक तिवारी, कोतवाली आनंद सिंह और भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची और सीसीटीवी के आधार पर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई हैं बताया जा रहा है

कि जैन मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज का पासवर्ड नहीं है इस कारण से चांज मैं देरी हो रही हैं , फिलहाल सिटी कोतवाली में महिला के बताएं अनुसार अज्ञात दो बाइक सवार लुटेरो पर मामला पंजीबद्ध किया जा गया है. बाइक सवार एक हेलमेट लगाए था, एक पीछे बैठा था. फिलहाल पुलिस ने चारों ओर नाकाबंदी कर दी है और आसपास के थानों को भी सूचित कर दिया गया है. पुलिस दो अज्ञात चैन स्केचिंग करने वाले लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है, देखना होगा सिटी कोतवाली पुलिस लुटेरो को कब तक पकड़

पाती है क्योंकि पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी है जिनका पता आज तक नहीं लग पाया जैसे कि बस स्टैंड पर दो बाइक सवारों ने महिला को गहने लुट जाने का डर दिखा कर महिला के पहने हुए जेवर सभी एक कागज की पुड़िया में रखवाकर उसे ठग लिया था जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी फिलहाल अभी तक उस घटना का पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now