नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बंग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन रैली कल।सनातन चेतना मंच दमोह की बैठक संपन्न। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर हिन्दुओं पर हो रहे हमले से लोग आक्रोशित – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

बंग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन रैली कल।सनातन चेतना मंच दमोह की बैठक संपन्न। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर हिन्दुओं पर हो रहे हमले से लोग आक्रोशित

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बंग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन रैली कल।सनातन चेतना मंच दमोह की बैठक संपन्न। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

हिन्दुओं पर हो रहे हमले से लोग आक्रोशित

दमोह। सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के समस्त सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष एवं प्रमुखजनों की बैठक सनातन चेतना मंच के बैनर तले स्थानीय नीलकमल गार्डन में आयोजित की गई। बांग्लादेश में मंदिरों को तोड़े जाने के साथ ही हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में कल बुधवार को सनातन चेतना मंच जिला दमोह के द्वारा विशाल धरना,ज्ञापन, रैली का आयोजन किया गया है। वहीं दमोह में सनातन चेतना मंच के द्वारा आधे दिन का उपवास का आव्हान भी किया गया है।

इसके अलावा रैली के दौरान काली पट्टी बांध कर भी विरोध प्रकट किया जाएगा। मंगलवार की दोपहर में सनातन चेतना मंच दमोह के द्वारा एक बैठक आयोजित कि गई इस बैठक का विषय था कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार तत्काल बंद करवाने एवं इस्कान के सन्यासी चिन्मय कृष्णदास को अन्याय पूर्ण कारावास से मुक्त करवाने की मांग की गई बांग्लादेश में हो रहे अल्पसंख्ययकों पर हमले, हत्याएं, लूट आगजानी तथा महिलाओं पर हो रहे अमानवीय अत्याचार अत्यंत चिंताजनक हैं।

जिसकी सनातन चेतना मंच कड़ी निन्दा करता हैं। वर्तमान की बांग्लादेश सरकार तथा अन्य एजेंसिया इसे रोकने के स्थान पर केवल मूकदर्शक बनी हुई हैं बांग्लादेश के हिन्दुओं के द्वारा लोकतांत्रिक पद्धति से उठाई गई आवाज को दबाने हेतु उन्हीं पर अन्याय व अत्याचार का नया दौर उभरता दिख रहा है। ऐसे ही शांति पूर्ण प्रदर्शनों में हिन्दुओं का नेतृत्व कर रहें इस्कॉन के सन्यासी चिन्मय कृष्णदास को बांग्लादेश सरकार द्वारा जेल भेजना अन्याय पूर्ण हैं। सनातन चेतना मंच बांग्ला देश सरकार से यह आव्हन करता है कि वह सुनिश्चित करें कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार तत्काल बंद हों तथा चिन्मय कृष्णदास को कारावास से मुक्त करें।

उक्त मांगों को लेकर सनातन चेतना मंच की बैठक में तय किया गया कि कल 04 दिसम्बर 2024 दिन बुधवार दोपहर 01 बजे से स्थानीय तहसील ग्राउंड पर विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित कर विशाल रैली के साथ ज्ञापन देश के महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी के नाम दमोह कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा,सभी समाज प्रमुखों,सभी समाज संगठनों, गणेश उत्सव समितियां,गायत्री परिवार, सभी समाज सम्मिलित होकर संत समाज के नेतृत्व में रैली मेंअनुशासन के साथ चलेगें। ज्ञापन रैली तहसील ग्राउंड से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होते हुये कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी। वहां सनातन चेतना मंच जिला दमोह के द्वारा ज्ञापन सौंपा
जाएगा।


सनातन चेतना मंच जिला दमोह की बैठक में सकल हिन्दू समाज जिला दमोह की प्रमुख समाजों में प्रमुख रूप से ब्राह्मण समाज, यादव समाज, लोधी समाज, राजपूत समाज,गायत्री परिवार, कुर्मी क्षत्रिय समाज, सिख समाज,सिंधी समाज,जैन समाज, महाराष्ट्रीयन समाज,अहिरवार समाज संघ,सरदार सेना,वंशवती समाज,नेमा समाज, विश्वकर्मा समाज,रजक समाज,सेन समाज, चक्रवर्ती समाज, रैकवार समाज, प्रजापति समाज,अठया समाज,कोरी समाज,राय समाज, नामदेव समाज, सोनी समाज, असाटी समाज,सेनी समाज,बंसल समाज, अग्रवाल समाज, कुशवाहा समाज, केसरवानी गुप्ता समाज, श्रीवास्तव समाज, बाल्मीकि समाज, राठौर समाज,खटीक समाज, ताम्रकार समाज, साहू समाज, वैश्य समाज,घोषी समाज के समस्त अध्यक्ष और प्रमुख जनों की मौजूदगी रही। बैठक के अंत में समस्त सामाजिक संगठनों के अध्यक्षों ने दमोह के सभी सामाजिक संगठनों ने अपील की है कि सनातन चेतना मंच जिला दमोह के द्वारा आयोजित विशाल धरना एवं विशाल ज्ञापन रैली में अधिक से अधिक संख्या सम्मिलित होकर अपनी एकता का परिचय दें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now