नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मेले में हवाई सफर महंगा होने से लोगों की उड़ी हवाइयां जाने क्या है पूरा मामला। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

मेले में हवाई सफर महंगा होने से लोगों की उड़ी हवाइयां जाने क्या है पूरा मामला।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नोहलेश्वर महोत्सव नोहटा में
हवाई यात्रा पहले जो आम लोगों को₹2000 में होती थी अब वह 2500 में हो रही है।

मेले में हवाई सफर महंगा होने से लोगों की उड़ी हवाइयां जाने क्या है पूरा मामला।


दमोह जिले के नोहटा विधानसभा में इन दिनों चल रहे मेले में लोगों के बीच हेलीकॉप्टर की सवारी एक चर्चा का विषय बनी हुई है दमोह के लोग इस हेलीकॉप्टर सुविधा का बढ़ चढ़कर लाभ भी ले रहे हैं लेकिन इसी बीच दमोह में चल रही हेलीकॉप्टर की सवारी आम लोगों तक पहुंच रही है जिसे कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रही है यही वजह है कि इस हवाई यात्रा पर लोगों द्वारा कई भ्रामक झूठी अफवाहें फैलाई जा रही है कि पहले हवाई सफर 1500 रुपए में होता था लेकिन फिर 2000 रुपए कर दिए और अब लोगों की बढ़ती हवाई यात्रा को देखते हुए इसकी कीमत ढाई हजार रुपए तक कर दी है।
इस पूरी अफवाह को जब हमारे चैनल हेड तनुज पाराशर को कई लोगों के द्वारा सुनने को मिला तब इस पूरे मामले की तहकीकात करते हुए नौहटा विधायक धर्मेंद्र सिंह के मीडिया प्रभारी राहुल जैन को मैसेज के जरिए जानकारी मांगी तो उन्होंने बताया कि पहले से ही ₹2000 रेट फिक्स है और ना कम किया गया ना बढ़ाया गया आज भी वही रेट पर हवाई यात्रा प्रारंभ है किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें और ₹2000 में हवाई यात्रा का आनंद लें।

कल ही
नोहलेश्वर महोत्सव नोहटा नव विवाहित जोड़े ने
हेलीकॉप्टर हवाई यात्रा का आनंद लिया और अपने दाम्पत्य जीवन को यादगार बनाया।


दमोह संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने नोहटा में चल रहे नोहलेश्वर महोत्सव के अंतर्गत नागरिकों को हेलीकॉप्टर हवाई यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। जिसका आनंद लेने के लिए सोमवार की सुबह दमोह से एक नव विवाहित युगल जोड़ा पवन कोरी- सपना कोरी नोहटा महोत्सव में पहुंचे। नव विवाहित जोड़े ने हैलीकाप्टर में हवाई यात्रा की और अपने प्रारंभिक दाम्पत्य जीवन को यादगार बनाया। पवन के पिता किशन तंतुवाय, माता मीना तंतुवाय भी हवाई यात्रा में साथ रहे। पवन कोरी ने बताया हेलीकॉप्टर पर बैठने का बहुत मन कर रहा था। सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि नोहटा के नोहलश्वर महोत्सव में यह सुविधा मिल रही है। तो हम दोनों दोपहर 12 बजे नोहटा स्थित हेलीपेड ग्राउंड पर पहुंच गये और आज हैलीकाप्टर में बैठकर मेला स्थल के साथ जबेरा विधानसभा क्षेत्र का हवाई यात्रा से आनंद लिया।


नोहलेश्वर महोत्सव में अभी तक 600 से अधिक लोगों ने हेलीकॉप्टर राइड का आनंद लिया है। पांच दिवसीय इस सुविधा का आनंद उठाने के लिए दूर दराज क्षेत्रों से लोग भारी संख्या में नोहटा पहुंचकर हेलीकॉप्टर पर घूमने के लिए अपनी टिकिट बुक करवा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You may have missed