नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, दमोह में गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, दमोह में गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, दमोह में गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष।

दमोह, 6 अप्रैल रामनवमी के पावन पर्व पर पूरे जिले में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। भगवान श्रीराम के प्रकटोत्सव के अवसर पर दमोह के मोरगंज गल्ला मंडी स्थित राम मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें शहरवासियों ने बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मोरगंज गल्ला मंडी के राम मंदिर में प्रातः 12 बजे भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इसके उपरांत पंडितों द्वारा वैदिक विधि-विधान से भगवान राम की प्रतिमा का पूजन किया गया। जजमान विक्की गुप्ता द्वारा आरती कर शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ किया गया।

शोभायात्रा के दौरान नगर के विभिन्न चौराहों और प्रमुख स्थलों पर भगवान राम की आरती और स्वागत समारोह आयोजित किए गए। राय चौराहे पर राजा राय एवं समस्त राय परिवार द्वारा रामजी की प्रतिमा की आरती कर स्वागत किया गया। घंटाघर पर मुस्लिम समाज सहित अन्य संगठनों द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

बकौली चौराहे पर सराफा संघ एवं दीपक क्लब, टॉकीज चौराहे पर मध्यप्रदेश लघु व्यापारी संघ तथा बहराम टॉकीज के सामने रोनी बाबा एवं उनके प्रशंसक रोजान बाबा, विक्की नेमा आदि द्वारा शोभायात्रा का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया गया।

पुराने थाने पर पप्पू नितिन चौरसिया, दीपक नेमा, छुटके चौरसिया, दीपक चौरसिया, आशीष चौरसिया, शुब्बे लकी चौरसिया द्वारा भव्य स्वागत कर राम भक्तों की सेवा की गई।शोभायात्रा में नगरवासियों की भारी उपस्थिति रही और संपूर्ण नगर ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा।

इस अवसर पर पुलिस प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूर्णतः रूप से तैनात रहीं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली टीआई मनीष कुमार सहित पुलिस द्वारा ड्रोन केमरे के माध्यम से भव्य शोभायात्रा की सुरक्षा में निगरानी की गई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You may have missed