नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रामरमा पेट्रोल पंप के पास हुई बड़ी चोरी का खुलासा, पारदी गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर दादाभाई  – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

रामरमा पेट्रोल पंप के पास हुई बड़ी चोरी का खुलासा, पारदी गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर दादाभाई 

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रामरमा पेट्रोल पंप के पास हुई बड़ी चोरी का खुलासा, पारदी गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर दादाभाई

दमोह, 8 मई 2025:
थाना कोतवाली दमोह क्षेत्र अंतर्गत रामरमा पेट्रोल पंप के पास दिनांक 16 अप्रैल की रात को हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में पारदी गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और करीब 11 लाख रुपये की चोरी गई संपत्ति बरामद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया राजकुमारी जैन निवासी रामरमा पेट्रोल पंप के पास ने 17 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे 16 अप्रैल की रात रिश्तेदारी में गई थीं और जब वे अगली सुबह लौटीं तो देखा कि घर के दरवाजे के ताले टूटे हुए थे और सोने-चांदी के आभूषण व नगदी चोरी हो चुकी थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देश और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने लकी राय ढाबा, सागर रोड से दो संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि पुलिस जांच के डर से उन्होंने चोरी का सामान एक खेत में पत्थर के नीचे छिपा दिया था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर माल बरामद कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. रघुवीर पिता देवराज पारदी (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम झिरिया, थाना त्यौंदा, जिला विदिशा

2. जीतू पारदी पिता अगनलाल पारदी (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम झिरिया, थाना त्यौंदा, जिला विदिशा

बरामद माल:

सोने के जेवर: चैन, अंगूठियाँ, झुमकी, मंगलसूत्र, मोती, चूड़ियाँ (कीमत लगभग ₹9 लाख)चांदी के जेवर: करधन, पायल, बिछड़ी, सिक्के (कीमत लगभग ₹70 हजार)अन्य सामग्री: दो मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और ₹4,000 नकद (कुल कीमत लगभग ₹1.34 लाख)


कुल बरामद संपत्ति: ₹11 लाख 4 हजार

सराहनीय योगदान देने वाले पुलिसकर्मी: निरीक्षक मनीष कुमार, सउनि साहब सिंह, प्रआर अजीत दुबे, आरक्षक आकाश, नरेन्द्र, मनोज पांडे, राजेन्द्र, विमला, आरती, सायबर सेल से सौरभ टंडन, राकेश अठ्या, मयंक दुबे, रोहित तथा सीसीटीवी कंट्रोल रूम से रितिका।पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते यह बड़ा खुलासा संभव हो पाया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You may have missed