नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एक युवक को CM हेल्पलाइन की मदद लेना पड़ा महंगा सरेआम हुई पिटाई। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

एक युवक को CM हेल्पलाइन की मदद लेना पड़ा महंगा सरेआम हुई पिटाई।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

एक युवक को CM हेल्पलाइन की मदद लेना पड़ा महंगा सरेआम हुई पिटाई।

दमोह जिले के ग्राम रनेह में एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया जो आज लोगों मै जन चर्चा का विषय बना हुआ है रनेह स्वास्थ्य केंद्र में अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर पहुंचा महेंद्र सिंह लोधी 9 जून शाम करीब 4:30 ग्राम मोहरा जिला टपरिया अपनी पत्नी के इलाज को लेकर पहुंचा था जहां स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ नर्स नीलिमा यादव जो शाम हो जाने की वजह से शायद अपने घर जाना चाहती थी उसी वक्त मरीज के पहुंच जाने से वह इस कदर भड़क गई की मरीज

को ना देखने की जिद पर अड़ गई जिस पर मरीज के पति से जमकर बहस हुई बहस करते हुए वह यह कहते हुए वहां से चला गया कि मैं CM हेल्पलाइन पर आपकी शिकायत करूंगा क्योंकि आपने ड्यूटी पर होते हुए मेरी पत्नी को नहीं देखा जिसके बाद वह व्यक्ति अपनी पत्नी और परिजनों के साथ बस स्टैंड चला गया और बस में बैठ गया जिसके बाद शायद नर्स को अपनी गलती का एहसास हुआ होगा और व्यक्ति के द्वारा कहा गया CM हेल्पलाइन पर शिकायत करूंगा कि दहशत मैं आकर नर्स ने तत्काल ही अपने अस्पताल में आए मरीज का रिकॉर्ड खंगाला जिससे उन्हें जिले का और ग्राम का पता चला छोटा सा ग्राम होने की वजह से वह तत्काल समझ गई की वह व्यक्ति इस बस से अपने गांव जा रहा होगा उन्होंने तुरंत उस बस के ड्राइवर को फोन लगाया तो ड्राइवर ने बस रास्ते में ही रोक दी और करीब 20 मिनट बाद बस मै नर्स की एंट्री हुई तो मुंह से लगातार गाली गलौज का उपयोग करते हुए जूता चप्पल से उस व्यक्ति को दे दना दन चालू पिटाई कर दी जिस पर बस ड्राइवर द्वारा कहा गया कि


इसे आप बस से नीचे ले जाएं और हमें जाने दें इस पूरी घटना का बस में सवार किसी यात्री ने पूरा वीडियो बना लिया।और मैडम ओर उस व्यक्ति को उतार कर बस आगे बढ़ गई 9 जून की घटना का जब वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तब जाकर पुरी सच्चाई सामने आई और लोग उस नर्स को भला बुरा कहने लगे तब जाकर पत्रकार उसे नर्स के वायरल वीडियो को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ नीलिमा यादव का कहना था कि वह व्यक्ति शराब पिए था और हमारे साथ

छेड़छाड़ कर रहा था जिस पर हमने बस पर जाकर उसकी पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले किया। सवाल यह उठता है कि अगर ड्यूटी नर्स के साथ कोई घटना दुर्घटना हुई है तो उसकी शिकायत उन्हें पुलिस थाने में करनी थी ना की खुद कानून को अपने हाथ में लेकर तावड़ तोड़ इंसाफ करना था अगर इस घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो नहीं बनाया होता तो यह बात सामने नहीं आती की गलती किसकी है। वायरल वीडियो की जब बात महेंद्र सिंह लोधी को पता चली तो उसे भी न्याय की आस जगी और वह अपनी

शिकायत लेकर दमोह एसपी के पास पहुंचा और लिखित आवेदन में अपनी पूरी बात बताते हुए नर्स पर कार्यवाही की गुहार लगाई इस पूरी घटना की शिकायत अब SP तक पहुंचे जाने के बाद देखना होगा जांच में क्या सामने आता है

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You may have missed