नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह में भगवती मानव कल्याण संगठन के दबाव से जागी पुलिस!दमोह पुलिस की दो बड़ी कार्रवाइयों में 3 लाख की अवैध शराब जब्त। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह में भगवती मानव कल्याण संगठन के दबाव से जागी पुलिस!दमोह पुलिस की दो बड़ी कार्रवाइयों में 3 लाख की अवैध शराब जब्त।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह में भगवती मानव कल्याण संगठन के दबाव से जागी पुलिस!दमोह पुलिस की दो बड़ी कार्रवाइयों में 3 लाख की अवैध शराब जब्त।

दमोह जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लंबे समय से सोशल मीडिया पर उठती आवाजें और भगवती मानव कल्याण संगठन के दबाव का असर अब दिखने लगा है। हाल ही में दमोह पुलिस ने दो बड़ी कार्रवाइयों में सैकड़ों लीटर शराब जब्त कर तस्करों को चौंका दिया।

शहर में देसी शराब की खुलेआम बिक्री और वायरल वीडियो के बाद आखिरकार पुलिस हरकत में आई। प्रशासन की नीति अनुसार शराब दुकानों को शहर से बाहर भेज दिया गया था, लेकिन अब “दलाली” पर गली-गली शराब बिक रही है — पुलिस और आबकारी विभाग का कोई ठोस नियंत्रण नजर नहीं आ रहा।

पहली कार्रवाई: दमोह देहात थाना

दमोह देहात थाना पुलिस ने गुरुवार को 20 पेटी देसी शराब जब्त करने का दावा किया। हर पेटी में 50 पाव की गिनती के अनुसार 1000 पाव होना चाहिए, लेकिन प्रेस नोट में 960 पाव की जानकारी दी गई — सवाल उठता है कि बाकी 40 पाव कहां गए?

दूसरी बड़ी कार्रवाई: जबेरा थाना

10 जून की देर रात जबेरा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बोलेरो वाहन MP 20 BA 0369 में भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है। वंशीपुर रोड पर पीछा कर वाहन को पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन आरोपी वाहन छोड़कर जंगल में भाग निकले।

 

वाहन की तलाशी में 44 पेटी लाल मसाला व 5 पेटी प्लेन देसी शराब — कुल 2,450 पाव यानी 441 लीटर शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब ₹2.45 लाख आँकी गई है। मामला आबकारी एक्ट की धारा 34(2) में दर्ज कर लिया गया है।

फरार आरोपी:

चमन राय निवासी कोरता थाना जबेरा

एक अज्ञात व्यक्ति

साथ ही एक और गिरफ्तारी — 6 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार!

जबेरा पुलिस ने दीनदयाल बस स्टैंड, जबलपुर से दिनेश पिता छोटेलाल चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया जो पिछले 6 वर्षों से फरार चल रहा था।

उल्लेखनीय भूमिका में रहे पुलिसकर्मी:

उनि. विकास सिंह चौहान, उप निरी. गणेश दुबे, आरक्षक देवेंद्र, कल्याण, रणमत, आनंद, वीरेंद्र, निशांत, अनमोल, अनिल पटेल, वीरेंद्र बाडेकर, चरण अठ्या (डायल 100), और NRS सुशील बाजपेयी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You may have missed