नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह के डॉक्टरों ने दिखाया अद्भुत साहस, 17 वर्षीय नाबालिग के पेट में फंसे चाकू को ऑपरेशन कर बचाई जान। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह के डॉक्टरों ने दिखाया अद्भुत साहस, 17 वर्षीय नाबालिग के पेट में फंसे चाकू को ऑपरेशन कर बचाई जान।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह के डॉक्टरों ने दिखाया अद्भुत साहस, 17 वर्षीय नाबालिग के पेट में फंसे चाकू को ऑपरेशन कर बचाई जान।

दमोह।
शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में बीती रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक 17 वर्षीय नाबालिग राज अहिरवार (निवासी गोपुरा) पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के दौरान चाकू युवक के पेट में गहराई तक फंस गया था।

हालात की गंभीरता को देखते हुए युवक को जबलपुर रेफर किया जा रहा था, लेकिन रास्ते की खराब स्थिति और संभावित जोखिमों को भांपते हुए दमोह जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने अत्यंत साहस और तत्परता दिखाते हुए युवक का तत्काल ऑपरेशन कर चाकू को सफलतापूर्वक बाहर निकाल दिया। यह दमोह अस्पताल के इतिहास में अपनी तरह का पहला मामला है, जिसमें पेट में फंसे चाकू को निकालकर मरीज की जान बचाई गई हो।

मेडिकल टीम ने किया जीवन रक्षक कार्य
ऑपरेशन के समय अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. रविंद्र सिंह, शल्य चिकित्सक डॉ. मुकेश जैन, डॉ. राजकुमार पटेल, डॉ. आर.एस. राजपूत सहित मेडिकल टीम ने मौजूद रहकर पूरी गंभीरता और दक्षता के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया। ऑपरेशन के बाद युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों और मरीज के परिजनों ने डॉक्टरों की टीम की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

पुलिस ने जुटाई जानकारी, आरोपी फरार
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली टीआई मनीष कुमार, सब-इंस्पेक्टर सियाराम, एएसआई राकेश पाठक, एएसआई अलजार सिंह, प्रधान आरक्षक प्रमोद और अजित सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल युवक से प्रारंभिक जानकारी जुटाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक अपने मित्र विकास अहिरवार और मोनू राजपूत के साथ चाय पीने बस स्टैंड पहुंचा था, जहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान मोनू राजपूत ने चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी एक स्प्लेंडर बाइक से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

दमोह जिला अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा समय पर लिया गया यह निर्णय और सफल ऑपरेशन मेडिकल सेवा की एक मिसाल बन गया है। यह घटना दर्शाती है कि संसाधनों की सीमितता के बावजूद जब समर्पण और मानवता साथ हो, तो असंभव भी संभव बनाया जा सकता है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You may have missed