नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डेंजर भारत की खबर का हुआ जोरदार असर! बांदकपुर धाम में अवैध वसूली पर होगी FIR, मंत्री भी सवालों के घेरे में!” – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

डेंजर भारत की खबर का हुआ जोरदार असर! बांदकपुर धाम में अवैध वसूली पर होगी FIR, मंत्री भी सवालों के घेरे में!”

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

“डेंजर भारत की खबर का हुआ जोरदार असर! बांदकपुर धाम में अवैध वसूली पर होगी FIR, मंत्री भी सवालों के घेरे में!”

दमोह – सिद्ध क्षेत्र बांदकपुर धाम

दमोह के पावन सिद्ध क्षेत्र बांदकपुर धाम में डेंजर भारत की खबर ने ऐसा असर दिखाया कि अब प्रशासन को मजबूरन हरकत में आना पड़ा।

प्राचीन बावड़ी के पास जहां दमोह कलेक्टर ने हाल ही में सौंदर्यीकरण कराया था, वहां अवैध कब्जाधारी दुकानदार दर्शनार्थियों से खुलेआम वसूली कर रहे थे।

डेंजर भारत की टीम ने इस पूरे मामले को प्राथमिकता से उठाया और दिखाया कि कैसे श्रद्धालुओं से मंदिर ट्रस्ट की ज़मीन पर अवैध रूप से कब्जा जमाकर वसूली की जा रही है।

इस खबर के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।
दमोह कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान लिया और मंदिर कमेटी को कार्रवाई के निर्देश दिए। अब इन अवैध दुकानदारों पर FIR दर्ज करने की तैयारी है।

मंदिर कमेटी का भी कबूलनामा सामने आया:
ट्रस्ट की ज़मीन पर अवैध कब्जा है, नोटिस दिए जा चुके हैं, कोर्ट से भी आदेश हैं, लेकिन दुकानदार हटने को तैयार नहीं।

लेकिन इसी बीच सामने आया एक और हैरान करने वाला पक्ष

जब मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री धर्मेंद्र सिंह से पत्रकारों ने बांदकपुर कॉरिडोर पर होने वाली प्रेसवार्ता मे अवैध अतिक्रमण पर सवाल पूछा,
तो मंत्री जी ने साफ शब्दों में कहा – “विकास करना है, विवाद में नहीं पड़ना है!”

यानी मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने साफ किया कि अतिक्रमण हटाने का साहस शायद सरकार के पास भी नहीं है।

सवाल ये उठता है – क्या यह सिर्फ विकास की बातें हैं या वास्तव में अतिक्रमण के आगे सरकार ने भी हथियार डाल दिए हैं?
क्या धर्मेंद्र सिंह जैसे मंत्री भी अतिक्रमणकारियों से डरते हैं?

डेंजर भारत की टीम लगातार इस मामले पर नजर बनाए रखेगी।
क्योंकि हम सिर्फ सवाल नहीं उठाते, हम जवाब भी मांगते हैं!
अब देखना होगा कि प्रशासन और मंत्री मिलकर जनता की आवाज सुनते हैं या फिर अतिक्रमणकारियों को खुली छूट जारी रहती है।डेंजर भारत – जनता की आवाज, सच के साथ!

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You may have missed