नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ग्राम कुमरोल का मुख्य मार्ग बना कीचड़ का दलदल स्कूली बच्चों से लेकर ग्रामीण बेहाल, जिम्मेदार बेखबर! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
« Apr    
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

ग्राम कुमरोल का मुख्य मार्ग बना कीचड़ का दलदल स्कूली बच्चों से लेकर ग्रामीण बेहाल, जिम्मेदार बेखबर!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ग्राम कुमरोल का मुख्य मार्ग बना कीचड़ का दलदल स्कूली बच्चों से लेकर ग्रामीण बेहाल, जिम्मेदार बेखबर!

रिपोर्ट: संतोष सिंह लोधी, डेंजर भारत न्यूज़ पोर्टल

दमोह/बटियागढ़।
बरसात शुरू होते ही ग्राम पंचायत सैडारा के अंतर्गत आने वाले गांव कुमरोल की सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गई हैं। मुख्य मार्ग पर गंदगी और फिसलन का आलम ऐसा है कि स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग, और महिलाएं घर से निकलने में भी डर रहे हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक, यही एकमात्र सड़क गांव को मुख्य मार्ग, स्कूल और बाजार से जोड़ती है। लेकिन कीचड़ और दलदल के कारण चलना दुश्वार हो गया है।

जनता का गुस्सा वादे हुए, काम नहीं:
ग्रामीणों का आरोप है कि चुनावों के समय पक्की सड़क के वादे तो खूब किए गए, लेकिन हकीकत में आज तक कुछ नहीं बदला। स्कूली बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं, और बाइक/वाहन चालकों की जान तक खतरे में पड़ रही है।

प्रशासन की चुप्पी:
शिकायतें कई बार की गईं, मगर न पंचायत और न ही तहसील प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्यवाही हुई है। सवाल यह है कि आखिर कब तक ग्रामीण ऐसे हालातों में जीते रहेंगे?

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now