निराश्रित गौवंश सुरक्षा अभियान के तहत गौवंश की सुरक्षा के लिए लगाए गए रेडियम सींग व पट्टे!
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

निराश्रित गौवंश सुरक्षा अभियान के तहत गौवंश की सुरक्षा के लिए लगाए गए रेडियम सींग व पट्टे!
दमोह, दिनांक 19/07/2025 —
नगर में निराश्रित एवं सड़कों पर विचरण करने वाले गौवंश की सुरक्षा हेतु निराश्रित गौवंश सुरक्षा अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल की गई। अभियान के अंतर्गत नगर के प्रमुख चौराहों घंटाघर, अम्बेडकर चौक एवं शिवाजी स्कूल के पास रेडियम लगे सींगों और रेडियम पट्टों को गोवंशों पर लगाया गया।

इस पहल का उद्देश्य रात्रि के समय वाहन चालकों को दूर से ही गोवंश की उपस्थिति का संकेत देना है, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस अभियान के अवसर पर उप संचालक पशुपालन डॉ. संजय पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे साथ ही क्षेत्र के हिंदू संगठनो के कार्यकर्ता, वैष्णवी निस्वार्थ गौ-सेवा समिति पशुचिकित्सा विभाग,नगर पालिका व जिला प्रशासन के मुखिया सहित सभी सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस कार्य में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

यह अभियान आने वाले दिनों में नगर के अन्य हिस्सों में भी चरणबद्ध रूप से चलाया जाएगा। प्रशासन द्वारा नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे गोवंश की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






