नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह ज़िले की जनपद पंचायत पटेरा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सतरिया ने एक ऐसा ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसकी मिसाल पूरे प्रदेश में दी जा सकती है। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह ज़िले की जनपद पंचायत पटेरा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सतरिया ने एक ऐसा ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसकी मिसाल पूरे प्रदेश में दी जा सकती है।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ग्राम पंचायत सतरिया का ऐतिहासिक फैसला – अवैध शराब और  मांस पर लगी रोक, गाली-गलौज करने वालों पर भी जुर्माना
दमोह ज़िले की जनपद पंचायत पटेरा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सतरिया ने एक ऐसा ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसकी मिसाल पूरे प्रदेश में दी जा सकती है।
गांव की समस्त जनता की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया कि


अब गांव में किसी भी प्रकार की अवैध शराब और अवैध मांस की बिक्री नहीं होगी।
शराब पीकर गाली-गलौज या उत्पात मचाने वालों पर सख्त पाबंदी होगी।
उल्लंघन करने वालों पर तुरंत जुर्माना लगाया जाएगा।

तय नियमों के अनुसार –
शराब पीकर उत्पात मचाने वाले पर ₹2100 का जुर्माना
अवैध शराब बेचने वाले पर ₹5100 का दंड
इन नियमों के पालन के लिए एक विशेष ग्राम समिति बनाई गई है। साथ ही एक व्हाट्सएप ग्रुप भी तैयार किया गया है, जिसमें 100 से अधिक ग्रामीण जुड़े हुए हैं। किसी भी घटना की सूचना इस ग्रुप पर दी जाएगी और गांववाले मिलकर तुरंत कार्रवाई करेंगे।जुर्माने से प्राप्त राशि का उपयोग सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक कार्यों में किया जाएगा।
सरपंच रानी कुशवाहा ने कहा
“हम महिलाओं ने मिलकर यह पहल की है। शराब पीने वाला व्यक्ति घर और गांव दोनों में अशांति फैलाता है। इसलिए हमने यह संकल्प लिया है कि अब हमारा गांव पूरी तरह नशा मुक्त बनेगा।

विधायक प्रतिनिधि लालचंद खटीक ने इस निर्णय को सराहनीय बताते हुए कहा –
“यदि सभी ग्राम पंचायतें ऐसे कदम उठाएं तो समाज में अमूलचूल सुधार आ सकता है।”
समाजसेवी अखिलेश पाठक ने कहा –
“यदि किसी मामले में ग्राम समिति निर्णय नहीं कर पाती है, तो थाना पटेरा पुलिस की मदद भी ली जाएगी।”
ग्राम पंचायत सचिव उत्तम कुशवाहा और नंदकिशोर पटेल के साथ हजारों की संख्या में महिला-पुरुष, छात्र-छात्राएं और शिक्षक इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने बैनर और तख्तियां लेकर रैली निकाली और यह शपथ ली –
हम किसी भी तरह का नशा नहीं करेंगे, और न ही अपने गांव में नशे का व्यापार होने देंगे।

यह सिर्फ एक निर्णय नहीं बल्कि गांव की एकजुटता, महिला शक्ति और समाज सुधार की नई दिशा है।
ग्राम पंचायत सतरिया ने साबित किया है कि यदि जनता जागरूक हो जाए, तो कानून और प्रशासन से भी पहले समाज अपनी बुराइयों को खत्म कर सकता है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You may have missed