नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बांदकपुर कोरिडोर को और भव्य व मजबूत बनाने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया निवेदन पत्र! लाल पत्थर से निर्माण, पेड़ों के संरक्षण व अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

बांदकपुर कोरिडोर को और भव्य व मजबूत बनाने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया निवेदन पत्र! लाल पत्थर से निर्माण, पेड़ों के संरक्षण व अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बांदकपुर कोरिडोर निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया निवेदन पत्र
दमोह।
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बांदकपुर धाम में कोरिडोर निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने पर क्षेत्र के धर्मप्रेमी एवं शिवभक्तों में हर्ष का माहौल है। इसी क्रम में मंगलवार को अनेक श्रद्धालुओं की ओर से जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक विस्तृत निवेदन पत्र सौंपा गया, जिसमें कोरिडोर निर्माण को और अधिक भव्य, मजबूत व व्यवस्थित बनाए जाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव रखे गए।


निवेदन पत्र में कोरिडोर निर्माण के लिए राजस्थानी लाल पत्थर के उपयोग का आग्रह किया गया है, जिससे निर्माण दीर्घकालिक, मजबूत और धार्मिक दृष्टि से भव्य स्वरूप ले सके। श्रद्धालुओं ने अयोध्या धाम, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तथा जिले के जैन तीर्थ कुंडलपुर के उदाहरण देते हुए बताया कि पत्थरों से बने ऐसे निर्माण श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं और पर्यटन को बढ़ावा देते हैं।


श्रद्धालुओं ने बताया कि बांदकपुर धाम में सुदृढ़ और विशाल कोरिडोर बनने से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को रोजगार और व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
मंदिर परिसर के पीछे स्थित पुराने बगीचे में मौजूद प्राचीन पेड़-पौधों के संरक्षण की मांग भी निवेदन पत्र में प्रमुखता से रखी गई है।
इसके साथ ही मंदिर के मुख्य द्वार पर लंबे समय से बने अतिक्रमण को हटाने की आवश्यकता बताते हुए कहा गया कि अतिक्रमण के कारण ही वर्तमान में निर्माण कार्य पीछे की ओर से प्रारंभ हुआ है। श्रद्धालुओं ने चेतावनी दी कि कुछ भू-माफिया मंदिर की गौचर एवं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं, जिस पर समय रहते सख्त कार्रवाई आवश्यक है।


निवेदन पत्र में जलभराव की समस्या से बचाव, मंदिर परिसर के विस्तार, निर्माण कार्य की निगरानी के लिए समिति गठन तथा मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं कोरिडोर निर्माण का निरीक्षण किए जाने का भी अनुरोध किया गया है।
इस अवसर पर जटाशंकर मंदिर के मोनू पाठक, जिला विकास समिति सदस्य डॉ. नवीन दुबे, छात्र क्रांति दल अध्यक्ष कृष्णा पटेल, हिंदू जागरण मंच से नित्या प्यासी, करणी सेना जिला अध्यक्ष नितिन राजपूत सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं पत्रकार प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
धर्मप्रेमी भक्तजनों ने सरकार से अपेक्षा व्यक्त की कि बांदकपुर धाम में एक भव्य, विशाल, सुव्यवस्थित एवं मजबूत कोरिडोर का निर्माण कर इसे प्रदेश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्रों में शामिल किया जाए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now