नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बुंदेली दमोह महोत्सव में गणतंत्र दिवस की भव्य धूम शहीदों को समर्पित सांस्कृतिक संध्या, खेल प्रतियोगिताएं और नागरिक सम्मान – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

बुंदेली दमोह महोत्सव में गणतंत्र दिवस की भव्य धूम शहीदों को समर्पित सांस्कृतिक संध्या, खेल प्रतियोगिताएं और नागरिक सम्मान

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बुंदेली दमोह महोत्सव में गणतंत्र दिवस की भव्य धूम
शहीदों को समर्पित सांस्कृतिक संध्या, खेल प्रतियोगिताएं और नागरिक सम्मान
दमोह। बुंदेली गौरव न्यास द्वारा आयोजित बुंदेली दमोह महोत्सव 2026 के अंतर्गत मेला प्रांगण में गणतंत्र दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। न्यास पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।


शाम को आयोजित “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों को उपस्थित जनसमूह ने भरपूर सराहना दी।
दोपहर में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में हॉकी फीडर सेंटर दमोह के 30 बालक एवं 30 बालिकाओं सहित कुल 60 राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खिलाड़ियों ने भाग लिया। बुंदेली पारंपरिक खेलों, मैत्री मैच, रस्साकशी एवं बोरा दौड़ में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


इसी क्रम में फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने बिना अग्नि के आकर्षक व स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर अपनी रचनात्मकता दिखाई।
महोत्सव के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नागरिकों को प्रतिदिन सम्मानित किया जा रहा है। प्रतिदिन लगभग चार नागरिकों को सम्मान प्रदान किया जा रहा है।


मंगलवार को कौन है दमदार नारी, गौरव महान पुरुष, विधायक पेंटिंग प्रतियोगिता, नृत्य श्री प्रतियोगिता एवं नागरिक सम्मान समारोह सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों व दर्शकों की सहभागिता रही।
बुंदेली दमोह महोत्सव 2026 नगर में बुंदेली संस्कृति, खेल प्रतिभाओं और सामाजिक एकता को सशक्त मंच प्रदान कर रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now