नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नोहलेश्वर महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, किसान सम्मेलन को किया संबोधित नोहटा नगर परिषद बनेगा, 600 करोड़ की सिंचाई परियोजना सहित कई विकास कार्यों की घोषणा – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
« Mar    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

नोहलेश्वर महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, किसान सम्मेलन को किया संबोधित नोहटा नगर परिषद बनेगा, 600 करोड़ की सिंचाई परियोजना सहित कई विकास कार्यों की घोषणा

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नोहलेश्वर महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, किसान सम्मेलन को किया संबोधित
नोहटा नगर परिषद बनेगा, 600 करोड़ की सिंचाई परियोजना सहित कई विकास कार्यों की घोषणा
पर्यटन, स्टेडियम और गीता भवन निर्माण को मिली मंजूरी, बुंदेलखंड विकास पर जोर

दमोह के जबेरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नोहटा में आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव मेले के किसान सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और भगवान नोहलेश्वर महादेव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि परीक्षण के उपरांत नोहटा को नगर परिषद बनाया जाएगा। दमोह में 2 करोड़ रुपये की लागत से गीता भवन का निर्माण होगा। साथ ही बांदकपुर–सेमरखो जलाशय की क्षमता बढ़ाकर 600 करोड़ रुपये की नई सिंचाई परियोजना विकसित की जाएगी, जिससे 33 गांवों को लाभ मिलेगा।


पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दमोह में 10 करोड़ रुपये की लागत से वॉटर स्पोर्ट्स और बोट क्लब विकसित किए जाएंगे। तेंदूखेड़ा और हटा में नए स्टेडियम बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर का सम्मान भी किया।


कार्यक्रम में संस्कृति, पर्यटन व धार्मिक न्यास राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी तथा दमोह लोकसभा सांसद राहुल सिंह लोधी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बुंदेलखंड के समग्र विकास, पर्यटन, उद्योग, शिक्षा और कृषि क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now