नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , इंडियन डेंटल एसोसिएशन की सीएमई में कैंसर जागरूकता पर जोर तंबाकू-गुटखा कैंसर का प्रमुख कारण, समय पर जांच और इलाज जरूरी: डॉ. प्रशांत जैन – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

इंडियन डेंटल एसोसिएशन की सीएमई में कैंसर जागरूकता पर जोर तंबाकू-गुटखा कैंसर का प्रमुख कारण, समय पर जांच और इलाज जरूरी: डॉ. प्रशांत जैन

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

इंडियन डेंटल एसोसिएशन की सीएमई में कैंसर जागरूकता पर जोर
तंबाकू-गुटखा कैंसर का प्रमुख कारण, समय पर जांच और इलाज जरूरी: डॉ. प्रशांत जैन

इंडिया डेंटल एसोसिएशन की सीएमई में कैंसर जागरूकता पर जोर
दमोह। Indian Dental Association के तत्वाधान में कैंसर रोग विषय पर कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (CME) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जबलपुर से आए कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत जैन ने अपने विचार साझा किए।
डॉ. जैन, जो Tata Memorial Hospital मुंबई से प्रशिक्षित हैं, ने कहा कि वर्तमान समय में कैंसर के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। उन्होंने इसे “लाइफस्टाइल डिजीज” बताते हुए कहा कि तंबाकू, गुटखा और अन्य नशे का सेवन कैंसर का प्रमुख कारण है।

तंबाकू और गुटखे से दूरी बनाना जरूरी
डॉ. जैन ने उपस्थित चिकित्सकों और नागरिकों से अपील की कि वे तंबाकू एवं गुटखा जैसे नशे से दूरी बनाए रखें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। उन्होंने बताया कि कैंसर का समय पर उपचार ही इसके सफल निदान में सबसे अधिक प्रभावी होता है।


उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कैंसर की पुष्टि बायोप्सी जांच से होती है और लोगों को बायोप्सी से घबराना नहीं चाहिए। यह केवल एक जांच प्रक्रिया है, जिससे रोग की पुष्टि की जाती है।
आयुष्मान योजना से मुफ्त उपचार संभव


कार्यक्रम में बताया गया कि Ayushman Bharat Yojana के अंतर्गत कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का उपचार पात्र हितग्राहियों को निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है।


इस अवसर पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. नवीन दुबे, वरिष्ठ सदस्य डॉ. एम.एस. छाबड़ा, डॉ. अली असगर, डॉ. संजय पालीवाल, डॉ. नीना विलियम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य दंत चिकित्सकों और समाज के बीच कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय पर जांच व उपचार के महत्व को रेखांकित करना रहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now