नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पत्रकारों का एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन, फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सौंपा ज्ञापन सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से बिगड़ रहा माहौल, विशेष टीम गठित करने की मांग – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

पत्रकारों का एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन, फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सौंपा ज्ञापन सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से बिगड़ रहा माहौल, विशेष टीम गठित करने की मांग

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पत्रकारों का एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन, फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सौंपा ज्ञापन

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से बिगड़ रहा माहौल, विशेष टीम गठित करने की मांग
दमोह। जिले के समस्त पत्रकारों ने मंगलवार को एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और 11 फरवरी 2026 को कलेक्ट्रेट परिसर में पत्रकारों के साथ हुई अभद्रता एवं मारपीट की घटना के मुख्य आरोपी महेंद्र सिंह लोधी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
ज्ञापन में पत्रकारों ने बताया कि उक्त प्रकरण को लेकर कोतवाली थाना में मामला दर्ज किया जा चुका है, इसके बावजूद आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोप है कि फरार रहने के बावजूद वह सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय है और भड़काऊ, जातिगत वैमनस्यता फैलाने वाली तथा सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाली पोस्ट साझा कर रहा है, जिससे जिले की कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।


पत्रकारों ने कहा कि घटना के बाद आरोपी का खुलेआम सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना न केवल पुलिस कार्रवाई पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है, बल्कि पत्रकार समुदाय में असुरक्षा और आक्रोश की भावना भी उत्पन्न कर रहा है। उन्होंने मांग की कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल विशेष टीम गठित की जाए तथा साइबर सेल के माध्यम से उसकी सोशल मीडिया आईडी को ब्लॉक कराया जाए। साथ ही आईटी एक्ट सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में अतिरिक्त प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।


ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो जिले का पत्रकार समुदाय कलमबंद आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर इस प्रकार का हमला किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होना आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now