नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विद्युत चोरी रोकने पहुँची टीम पर जानलेवा हमला, गढ़ी मोहल्ले में पथराव से मचा हड़कंप! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर दादाभाई  – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

विद्युत चोरी रोकने पहुँची टीम पर जानलेवा हमला, गढ़ी मोहल्ले में पथराव से मचा हड़कंप! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर दादाभाई 

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

विद्युत चोरी रोकने पहुँची टीम पर जानलेवा हमला, गढ़ी मोहल्ले में पथराव से मचा हड़कंप! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर दादाभाई

दमोह। जिले में बढ़ती विद्युत चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने निकली विद्युत मंडल की टीम पर आज उस समय जानलेवा हमला हो गया, जब कर्मचारी चेकिंग अभियान के तहत गढ़ी मोहल्ले पहुंचे। आरोप है कि टीम पर लाठी, जूते-चप्पलों और पत्थरों से हमला किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही विद्युत विभाग की टीम ने अवैध कनेक्शनों की जांच शुरू की, कुछ लोगों ने विरोध करते हुए आक्रामक रूप ले लिया। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और कर्मचारियों को निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि टीम में महिला कर्मचारी भी शामिल थीं, इसके बावजूद हमला किया गया।


बढ़ती चोरी से आम उपभोक्ता परेशान
जिले में लगातार सामने आ रही विद्युत चोरी की घटनाओं के कारण ईमानदार उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बिल का बोझ पड़ रहा है। वहीं कई क्षेत्रों में बिजली कटौती की समस्या भी बढ़ी है। आम नागरिकों का कहना है कि चोरी करने वालों के कारण पूरे क्षेत्र की छवि प्रभावित हो रही है और कानून का पालन करने वाले लोग परेशान हो रहे हैं।


वीडियो वायरल, प्रशासन की कार्रवाई पर नजर
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिला प्रशासन और पुलिस इस हमले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और आरोपियों के खिलाफ क्या सख्त कार्रवाई की जाती है।यदि प्रशासन ठोस कदम नहीं उठाता, तो इससे असामाजिक तत्वों के हौसले और बुलंद हो सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now