नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह में डबल चाकूबाजी: सिटी कोतवाली क्षेत्र में दो युवक घायल, अस्पताल में भर्ती! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर दादा भाई  – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह में डबल चाकूबाजी: सिटी कोतवाली क्षेत्र में दो युवक घायल, अस्पताल में भर्ती! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर दादा भाई 

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह में डबल चाकूबाजी: सिटी कोतवाली क्षेत्र में दो युवक घायल, अस्पताल में भर्ती! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर दादा भाई

दमोह। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर शाम चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों घटनाओं में दो युवक घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
राजेश चक्रवर्ती को पैर में मारा चाकू


पहली घटना में राजेश चक्रवर्ती नामक युवक को पैर में चाकू लग गया। घायल अवस्था में वह स्वयं सिटी कोतवाली पहुंचा, जहां से पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
मगंज क्षेत्र में कलेक्शन एजेंट पर हमला


दूसरी घटना मगंज क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां 5 कलेक्शन का कार्य करने वाले अभिनव श्रीवास्तव पर अज्ञात हमलावर ने चाकू से वार कर दिया। घायल अभिनव को भी उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश


दोनों घटनाएं सिटी कोतवाली क्षेत्र में सामने आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों घटनाएं आपसी रंजिश या लेन-देन के विवाद से जुड़ी हो सकती हैं, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।


शहर में एक ही दिन में चाकूबाजी की दो घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now