नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रामनवमी पर दमोह में भव्य शोभायात्रा: देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता की झांकियों ने खींचा ध्यान… डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर दादा भाई  – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

रामनवमी पर दमोह में भव्य शोभायात्रा: देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता की झांकियों ने खींचा ध्यान… डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर दादा भाई 

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रामनवमी पर दमोह में भव्य शोभायात्रा: देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता की झांकियों ने खींचा ध्यान… डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर दादा भाई

दमोह। रामनवमी के पावन अवसर पर जिले के मोरगंज क्षेत्र से निकली भव्य शोभायात्रा ने पूरे शहर में उत्साह और आस्था का माहौल बना दिया। भगवान श्री राम के प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में हजारों श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल हुए और पूरे रास्ते “जय श्री राम” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।

हर वर्ष की तरह इस बार भी मोरगंज गल्ला मंडी स्थित श्री राम जानकी मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई, जिसकी पूर्व संध्या पर संदेश वाहन रैली के माध्यम से लोगों को आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया था। शोभायात्रा में श्रद्धालु डीजे और बाजे की धुन पर भक्ति में सराबोर नजर आए और पूरे मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया गया।


शिवाजी पार्क टॉकीज चौराहे पर मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ ने शोभायात्रा में शामिल सभी का स्वागत किया स्वागत में मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पाराशर प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र जैन जिला अध्यक्ष पंकज सोनी सहित कई लघु व्यापारी संघ के सदस्य शामिल रहे
इस बार शोभायात्रा में पारंपरिक धार्मिक झांकियों के साथ-साथ देशभक्ति और सामाजिक संदेश देने वाली झांकियों ने विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया।

वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एस-400 और अग्नि मिसाइल जैसे रक्षा उपकरणों की डमी प्रदर्शित कर लोगों को देश की सैन्य शक्ति का संदेश दिया गया।
वहीं, कुछ झांकियों के माध्यम से समाज में चल रही संवेदनशील घटनाओं और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को भी दर्शाया गया। आयोजकों का कहना है कि इन प्रस्तुतियों का उद्देश्य समाज को जागरूक करना और युवाओं व बेटियों को सतर्क रहने का संदेश देना है।


आयोजन से जुड़े विक्रांत गुप्ता उर्फ विक्की के अनुसार, “शोभायात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से समाज को जागरूक करना भी हमारा उद्देश्य है, ताकि लोग समय रहते सतर्क हो सकें और अपनी संस्कृति व मूल्यों की रक्षा कर सकें।”
पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन भी मुस्तैद रहा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शोभायात्रा शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।


रामनवमी पर निकली यह शोभायात्रा केवल आस्था का उत्सव नहीं रही, बल्कि इसमें देशभक्ति और सामाजिक चेतना का संगम देखने को मिला, जिसने लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ने के साथ-साथ जागरूक करने का भी प्रयास किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now