नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आजादी के महापर्व पर लघु व्यापारियों ने बांटे तिरंगे, कल 50 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा लघु व्यापारी संघ – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

आजादी के महापर्व पर लघु व्यापारियों ने बांटे तिरंगे, कल 50 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा लघु व्यापारी संघ

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आजादी के महापर्व पर लघु व्यापारियों ने बांटे तिरंगे, कल 50 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा लघु व्यापारी संघ

दमोह। आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ द्वारा 14 अगस्त, शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिवाजी पार्क चौराहे से संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने क्षेत्र के दुकानदारों और व्यापारियों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए।

संघ के सदस्यों ने व्यापारियों से अपील की कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रदर्शित करें।

 

कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पाराशर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने नगरवासियों से आह्वान किया कि सभी लोग मिलकर आजादी का पर्व पूरे उत्साह और गौरव के साथ मनाएं।

कल फहराया जाएगा 50 फीट का तिरंगा

मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ द्वारा 15 अगस्त को शिवाजी पार्क टॉकीज चौराहे पर 50 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। संघ ने इस आयोजन में नगर के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

संघ की ओर से नगरवासियों को संदेश दिया गया—
“हिंदुस्तान की आजादी का पर्व, आओ मनाएं एक साथ मिलकर आजादी का पर्व।”

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष तनुज पाराशर, प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र जैन, जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, मनोज जैन, कोमल रैकवार, शुभम उपाध्याय, भद्दू महाराज, उमेश महाराज, रिजवी टेलर सहित बड़ी संख्या में लघु व्यापारी संघ के सदस्य एवं व्यापारी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now