नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 50 फीट ऊंचे तिरंगे के साथ लघु व्यापारी संघ ने मनाया आजादी का पर्व, बेटी ने किया ध्वजारोहण – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

50 फीट ऊंचे तिरंगे के साथ लघु व्यापारी संघ ने मनाया आजादी का पर्व, बेटी ने किया ध्वजारोहण

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

50 फीट ऊंचे तिरंगे के साथ लघु व्यापारी संघ ने मनाया आजादी का पर्व, बेटी ने किया ध्वजारोहण

दमोह। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को पूरे देश के साथ दमोह में भी जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज फहराकर आजादी का पर्व उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इसी क्रम में मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के 12बे स्थापना दिवस के अबसर पर शिवाजी पार्क टॉकीज चौराहा पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां 50 फीट ऊंचे खंभे पर विशाल राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।


कार्यक्रम की खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ संदेश को सार्थक करते हुए नारी सशक्तिकरण की मिसाल पेश की गई। मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पाराशर की बेटी सिद्धि पाराशर ने ध्वजारोहण कर देश के प्रति सम्मान और बेटियों की भागीदारी का संदेश दिया।


ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लघु व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं  उपस्थित रहे और सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कोमल रैकवार बने दमोह नगर अध्यक्ष
इसी अवसर पर मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र जैन की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष तनुज पाराशर ने कोमल रैकवार को मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ का दमोह नगर अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की।


कोमल रैकवार को नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर संघ के सदस्यों एवं उपस्थित व्यापारियों ने उनका स्वागत करते हुए बधाई और शुभकामना

एं दीं।
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष कोमल रैकवार ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। वे लघु व्यापारी संघ के सदस्यों से निरंतर संपर्क कर संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करेंगे और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को स्वल्पाहार कराया गया। पूरे आयोजन में देशभक्ति, सामाजिक एकता और व्यापारी संगठन को मजबूत करने का संदेश देखने को मिला।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now