नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सावन के आखिरी सोमवार को जागेश्वरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, कांवड़ यात्राओं से गूंजा बांदकपुर धाम – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

सावन के आखिरी सोमवार को जागेश्वरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, कांवड़ यात्राओं से गूंजा बांदकपुर धाम

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सावन के आखिरी सोमवार को जागेश्वरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, कांवड़ यात्राओं से गूंजा बांदकपुर धाम

दमोह। सावन के आखिरी सोमवार को दमोह जिले के प्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र बांदकपुर स्थित श्री जागेश्वरनाथ धाम में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार एवं नगर की सुख-समृद्धि की कामना की।


सावन माह में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। इसी आस्था के चलते सावन के प्रत्येक सोमवार को बांदकपुर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। सावन के अंतिम सोमवार को भी मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री बांदकपुर पहुंचे। इनमें कुछ ऐसे कांवड़िए भी शामिल रहे, जिन्होंने दौड़ते हुए विशेष डाक कांवड़ यात्रा पूरी की। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत कर उनका उत्साह बढ़ाया।


जनप्रतिनिधियों में भी दिखा भोलेनाथ के प्रति भक्ति भाव
सावन के अंतिम सोमवार को राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों में भी भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और भक्ति देखने को मिली। दमोह सांसद राहुल सिंह द्वारा सावन के प्रत्येक सोमवार को प्रातःकाल भगवान जागेश्वरनाथ के दर्शन एवं पूजन किए जाने की चर्चा श्रद्धालुओं के बीच रही। वहीं अंतिम सोमवार को उनकी पत्नी ने भी जागेश्वरनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।


इसी क्रम में दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया के पुत्र सिद्धार्थ मलैया के नेतृत्व में दमोह शहर के तीन गुल्ली क्षेत्र से भव्य कांवड़ यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा का घंटाघर, पुराना थाना, धर्मपुरा और समन्ना सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया। भक्ति गीतों और जयकारों के बीच कांवड़ यात्रा बांदकपुर पहुंची, जहां कांवड़ यात्रियों ने भगवान श्री जागेश्वरनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की।
सिद्धार्थ मलैया एवं उनकी पत्नी ने भी जागेश्वरनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का पूजन किया और दमोह नगरवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।


हर तरफ गूंजे भोले के जयकारे
कांवड़ यात्राओं और श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण बांदकपुर सहित मार्ग में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा। ‘हर हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए।
पुलिस-प्रशासन ने संभाली व्यवस्था
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पर्याप्त बल तैनात किया गया। कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार के साथ पुलिस बल मौजूद रहा। यातायात पुलिस तथा जबलपुर नाका चौकी पुलिस ने भी व्यवस्था संभाली, ताकि कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।
सावन के अंतिम सोमवार को बांदकपुर में उमड़ा यह आस्था का सैलाब एक बार फिर यह संदेश देता नजर आया कि भगवान जागेश्वरनाथ के प्रति दमोह ही नहीं, बल्कि दूर-दराज क्षेत्रों के श्रद्धालुओं की भी गहरी आस्था जुड़ी हुई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now