नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फसलों में आगजनी से हुये नुकसान का किसान भाई फसल बीमा से लाभ लें-कलेक्टर तरूण राठी 72 घंटे के अंदर बीमा कंपनी को सूचित करें बैंकों के टोल फ्री नंबर जारी| डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

फसलों में आगजनी से हुये नुकसान का किसान भाई फसल बीमा से लाभ लें-कलेक्टर तरूण राठी 72 घंटे के अंदर बीमा कंपनी को सूचित करें बैंकों के टोल फ्री नंबर जारी| डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

दमोह कलेक्टर तरूण राठी ने जिन कृषकों की खेत में प्राकृतिक आपदा से फसलों में क्षति हई है, वे कृषक फसल नष्ट होने के 72 घंटे के अंदर बीमा कंपनी को सूचित करें। जिले के लिये एग्रीकल्चर इन्सोरेंस कंपनी अधिकृत है।

बीमा कंपनी को सूचित करने टोल फ्री नं.- 1800116515 है। इस टोल फ्री नंबर पर बिना किसी शुल्क के किसान सीधे बीमा कंपनी को अपनी नुकसान हुई फसल की शिकायत दर्ज करा सकते है। उन्होंने कहा 72 घंटे में शिकायत दर्ज होने की स्थिति में पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं बीमा कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा संयुक्त रूप से दो सप्ताह के अंदर सर्वे किया जायेगा। इसके बाद बीमा कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा दावा क्लेम एक सप्ताह के अंदर कंपनी को प्रेषित किया जायेगा। इस दावा क्लेम को तथा बीमा संबंधी समस्याओं का समाधान करने के लिए बीमा कंपनी के प्रतिनिधि मनोज पटेल दमोह जिले में पदस्थ है जिनका संपर्क नं.- 9131645182 है।उ

पसंचालक किसान कल्याण आरएस शर्मा ने बताया विकासखण्ड स्तर पर वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारियों से एवं जिला स्तर पर उप संचालक कृषि से भी संपर्क कर सकते है। जिला स्तर पर उप संचालक कृषि का मोबाइल नंबर- 9424686245 है इसके अतिरिक्त सभी किसान भाई अपने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार से बीमा संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संपर्क कर सकते है।

ज्ञातव्य है जिला प्रशासन द्वारा जिले के उन कृषकों से अपील की गई थी, कि जिले में वर्तमान समय में रबी फसलें पक कर तैयार है, चना फसल की कटाई लगभग पूर्ण हो गई है। गेंहू फसल की कटाई प्रचलन में है। खेत में खड़ी फसल तथा खलियान में प्राकृतिक आगजनी की घटना वर्तमान में संज्ञान में आ रही है। कृषकों के खेतों में खड़ी फसल के नुकसान की स्थिति में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में क्षति-पूर्ति सहायता प्रदाय करने का प्रावधान है। कृषकों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी में गेंहू तथा चना हल्का स्तर पर तथा मसूर जिला स्तर पर अधिसूचित फसलें है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now