नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , व्यापारी संगठन की आड़ में व्यापारियों के हित में बात करने की जगह की जा रही राजनीति के चलते नहीं खुल पा रही दमोह की दुकाने – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

व्यापारी संगठन की आड़ में व्यापारियों के हित में बात करने की जगह की जा रही राजनीति के चलते नहीं खुल पा रही दमोह की दुकाने

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कल रात 8:00 बजे मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह द्वारा प्रदेश की जनता को संबोधित किया प्रदेश की जनता को अपनी बात रखते हुए प्रदेश को फिर से सुचारू रूप से चलाने के लिए सारे प्रदेश को तीन जोन में बांटा गया है रेड जोन जहां पर कोविड-19 के संक्रमित केस ज्यादा पाए गए दूसरा ऑरेंज जॉन जहां पर कोविड-19 के कम केस पाए गए तीसरा ग्रीन जोन जहां पर कोविड-19 के अभी तक एक भी मरीज नहीं पाए गए इन तीनों जगह पर कैसे व्यवसाय शुरू किया जा सकता है इसके दिशानिर्देश स्पष्ट रूप से कल मुख्यमंत्री के बयान में साफ-साफ बता दिए गए मुख्यमंत्री ने साफ कहा अब जहान की चिंता करते हुए अर्थ व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके इसकी योजना बना ली गई है यह तीनों जोन में लागू की जाए इसके बावजूद भी दमोह में अभी तक जिला मजिस्ट्रेट द्वारा कोई भी गाइडलाइंस जारी नहीं की गई दमोह की दुकानें किस हिसाब से खुलेगी मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार जब प्रदेश को 3 जोनो में बांटा गया है और तीनों जॉन में दुकानें खोलने के सभी मापदंड तय कर दिए गए हैं तो दमोह की जनता और दमोह के व्यापारियों को इसमें लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा है

3 तारीख को जब मुख्यमंत्री द्वारा सभी व्यवसाय खोलने के लिए दिशा निर्देश जारी हो चुके थे तब युवा व्यापारी संघ द्वारा रात में ही अपनी दुकान पर नेताओं को बुलाकर कुछ व्यापारियों को बुलाकर बैठक की गई और उसमें निर्णय लिया गया कि कलेक्टर से मुलाकात करेंगे| इसी बैठक से राजनीति शुरू हुई व्यापारियों के हित की बात ना करते हुए अपनी राजनीति चमकाने के उद्देश्य से यह बैठक बुलाई गई ताकि व्यापारियों में यह संदेश जा सके कि हम लोगों की वजह से दमोह की दुकानें खुलवाएजा सकी|

इस बैठक की फोटो वायरल होने के साथ ही कांग्रेस द्वारा बैठक में शामिल सभी लोगों पर 144 के उल्लंघन के मामले की बात कही जाने लगी और साथ ही 188 के अंतर्गत कार्रवाई की बात सोशल मीडिया पर चलने लगी इस बैठक में 25 से अधिक लोग उपस्थित रहे और प्रशासन द्वारा जबकि अभी कोई भी मीटिंग सभा करने पर पूर्णता प्रतिबंध लगाया गया है इस बैठक में सांसद प्रतिनिधि आलोक गोस्वामी के होने से यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि सैंया भए कोतवाल तो फिर डर काहे का|
इस बैठक की जानकारी मिलते ही जिले के सभी व्यापारी संघों के जिला अध्यक्षों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव से बात की गई तब उन्होंने कहा कि मैं आपके साथ चलता हूं और कलेक्टर महोदय से आपकी बात भी रखता हूं जिलाध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव के नेतृत्व में

जिला महामंत्री रमन खत्री भाजपा नेता सिद्धार्थ मलैया के नेतृत्व में भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ एवं नगर के व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर तरुण राठी जी से मिलकर 7 मई के बाद बाजार खोलने को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया इस अवसर पर कलेक्टर ने व्यापारी जनों से सुझाव आमंत्रित किए जिस पर व्यापारियों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सुझाव दिए, सुझाव देने वालों में ऑटोमोबाइल क्षेत्र से बृजेंद्र राठौर, हार्ड वेयर सीमेंट क्षेत्र से अतुल चौधरी ,ऑटो पार्ट्स से महेश राय, सर्राफा संघ से धर्मेंद्र सोनी, लघु व्यापारी संघ से तनुज पाराशर ,युवा व्यापारी संघ से राजेश मोगिया, रेडीमेड विक्रेता संघ से सतीश सिघई, फुटवियर संघ से बलवीर सिंह बेकरी क्षेत्र से माणिकचंद सचदेवा, मोबाइल विक्रेता संघ से राजेश ताम्रकार, किराना व्यापारी संघ शैलेंद्र नायक ने अपने सार्थक सुझाव कलेक्टर महोदय के समक्ष रखें इस अवसर पर भाजपा नेता सिद्धार्थ मलैया ने कहा कि यह सुखद अनुभूति है कि हमारे जिले में अभी कोरोना नहीं है लेकिन इसकी भी कोई गारंटी नहीं है कि कोरोना नहीं आएगा ,इसलिए जिंदगी को आगे बढ़ाने के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए बाजार खोले जाये। भाजपा जिलाध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव ने कहा कि व्यापारी दोपहर में 12:00 बजे से मार्केट खोले जाने के पक्ष में है इसलिए शासन प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए बाजार खोले जाने का सुझाव दिया। भाजपा के जिला महामंत्री रमन खत्री ने कहा कि आज सारे व्यापारी संघों के प्रतिनिधि बाजार खोले जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं इसलिए व्यापारियों के सार्थक सुझावों के साथ स्वयं की जवाबदारी के साथ बाजार खोले जाएं। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने अपने सुझाव में कहा कि आज जो भी परिस्थितियां हो लेकिन उनको साथ लेकर आगे बढ़ना होगा तभी जिंदगी आगे बढ़ेगी। भाजपा व्यापारी संघ के जिलाध्यक्ष अजित मोदी ने भी कलेक्टर महोदय से व्यापारियों के हित में शिघ्र निर्णय लेने का निवेदन किया। कलेक्टर तरूण राठी ने आपदा प्रबंधन की बैठक कर शीघ्र निर्णय लेने का आश्वासन भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों को दिया। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी ,संतोष रोहित ,विशाल शिवहरे ,प्रमोद विश्वकर्मा पंकज सेन, विवेक अग्रवाल ,रिंकू गोस्वामी पंकज जडिया, रितेश सोनी,जुगल अग्रवाल सनी गाँधी रियाज़खान प्रदीप चोरसिया उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

More Stories

You may have missed