नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह जिले में व्यापारियों द्वारा फैलाई जा रही अफवाह के चलते जिले में कालाबाजारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है किराना और सब्जियों के रेट आसमान छू रहे हैं इसी बात को लेकर मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ ने सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
« May    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह जिले में व्यापारियों द्वारा फैलाई जा रही अफवाह के चलते जिले में कालाबाजारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है किराना और सब्जियों के रेट आसमान छू रहे हैं इसी बात को लेकर मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ ने सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह जिले में व्यापारियों द्वारा फैलाई जा रही अफवाह के चलते जिले में कालाबाजारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है किराना और सब्जियों के रेट आसमान छू रहे हैं इसी बात को लेकर मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ ने सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन

दमोह जिले में कुछ व्यापारियों द्वारा मार्केट बंद करने को लेकर अफवाहें फैलाने
के कारण लघु व्यापारियों की रोजी रोटी पर प्रभाव पड़ने बावत्।
महोदय,
उपरोक्त विषयांतर्गत लेख है कि कुछ व्यापारियों द्वारा मंगलवार बंद का
अनाउंसमेन्ट कराया गया था। इसके बाद सरकार की गाईडलाईन अनुसार रविवार को
मार्केट बंद होने का समाचार प्राप्त हुआ। कल दिनाँक 14-09-2020 को कुछ
व्यापारियों द्वारा पुनः शनिवार और रविवार को मार्केट बंद करने का आग्रह

किया गया है और कुछ व्यापारियों द्वारा 6 दिन दुकानें बंद रखने का आग्रह
किया जा रहा है। जिससे मार्केट में लोगों के बीच असमंजस की स्थिति
निर्मित हो गई है और व्यापार पूर्णतः ठप्प रहने लगा है। जिससे कालाबाजारी
बढ़ रही है और किराना व सब्जी के दाम आसामान छू रहे हैं जिसके संपूर्ण
जिम्मेदार ये दुकानदार हैं जिनके द्वारा यह अफवाह फैलाई जा रही है। 2 दिन
पहले जो तेल 1400/- का था वह 1650/- और शक्कर 36/- रूपये की जगह 40/- रू.
किलो बिकने लगी है। यही हाल सब्जियों का भी है। कोरोना काल में सरकार
द्वारा जब अनलाॅक प्रोसीजर चालू है। परंतु कुछ व्यापारी अपनी राजनीति
चमकाने के उद्देश्य से मार्केट बंद करने का दुष्प्रचार कर रहे हैं जिससे
लघु व्यापारियों का काम धंधा बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

अतः श्रीमान्जी से निवेदन है कि ऐसे व्यक्तियों को सो-काॅस (कारण बताओ)
नोटिस जारी कर यह स्पष्ट दिशा निर्देश जारी कराये जायें कि सरकार के
द्वारा कोई भी लाॅकडाउन का प्रोसीजर नहीं किया जा रहा है और ना ही
दुकानें बंद करने के लिये सरकार के द्वारा किसी को बाध्य किया गया है, ना
ही कोई भी व्यापारी संगठन अन्य व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान बंद करने के
लिये दबाब या अफवाह ना फैलाये कि दुकानें बंद रहेंगी। यदि कोई भी संगठन
दुकानें बंद करने का एनाउंसमेन्ट या आग्रह करता है तो सरकार की गाईडलाईन
की अवमानना मानकर ऐसे व्यक्तियों पर कार्यवाही की जावे। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र चौबे मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के जिला अध्यक्ष तनुज पाराशर मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष पंकज सोनी हम माल यूनियन संघ के जिलाध्यक्ष रामेश्वर अहिरवार मनोज जैन विजय जैन उमेश महाराज आयुष सिंह विक्रम ठाकुर गुड्डू नामदेव दीपक नेमा देवेंद्र कोरी प्रदीप जाटव की उपस्थिति में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा साथ ही अगर कलेक्टर द्वारा इस दुष्प्रचार पर अंकुश लगाने के लिए अनाउंसमेंट कराया जाए कि शनिवार को मार्केट खुला रहेगा अगर प्रशासन द्वारा एलाउंसमेंट नहीं कराया जाता और इसी तरह कालाबाजारी बढ़ती रही तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की रहेगी

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now