बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं महत्वपूर्ण छोटी खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरों के लिए देखते रहे डेंजर भारत !
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

राहुल सिंह के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के समर्थक भाजपाइयों के बीच सबसे अधिक खुशी का माहौल देखने को मिला है। यहां तक की जिला भाजपा अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के नेतृत्व में कुछ भाजपा नेताओं ने शहर के हृदय स्थल घंटाघर पहुंचकर आतिशबाजी पटाखे चलाकर राहुल सिंह का गुणगान करने में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री जयंत मलैया के समर्थक राहुल की भाजपा में एंट्री के बाद चुप्पी साधे नजर आए हैं हालांकि मलैया समर्थक कुछ नेताओं को अब यह उम्मीद बंध गई है जाने वाली उपचुनाव में भाजपा की टिकट राहुल को नहीं मलैया जी को मिलेगी और फिर से उनके अच्छे दिन !

बड़ी देवी जी दरबार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब.. जवारा विसर्जन के साथ नवरात्र पर्व .संपन्न. बूंदाबहु मंदिर में हुआ हवन पूजन व कन्या भोज संपन्न.. इधर दुर्गा पांडालो में रोको टोको कार्यक्रम अंतर्गत बाटे गए मास्क!

रक्षा मंत्री के बाद NSA ने भी दी चीन को चेतावनी, कहा- हम खुद के लिए नहीं, बल्कि अच्छे के लिए लड़ेंगे*
RSS प्रमुख के चीन वाले बयान पर राहुल गांधी का तंज, कहा- सच जानते हैं भागवत, पर सामना करने से डरते है*
सोनिया ने कहा- शासन में लोग सर्वोपरि; अहंकार-झूठ और वादाखिलाफी की जगह नहीं!

दमोह बनता जा रहा है उड़ता पंजाब फिल्म की तर्ज पर उड़ता दमोह कुछ दिन पहले एक युवक की मौत ड्रग्स के चलते बताई जा रही थी उस मामले की जांच जारी है वही आज फिर एक युवक की मौत का मामला! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो और रक्षा मंत्री एस्पर का भारत दौरा, 2+2 वार्ता के लिए आज पहुंचेंगे दिल्ली*
महाराष्ट्र: विरोधियों को सीएम उद्धव ठाकरे की चुनौती, कहा- हिम्मत है तो सरकार गिराकर दिखाएं*
बिहार के लिए टीका मुफ्त, बाकी राज्यों के लोग क्या बांग्लादेश से आये हैं,’ उद्धव ठाकरे का भाजपा से सवाल!

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में अक्टूबर के 25 वे दिन
जिले में 03 केस सामने आये हैं। इसमें 03 मेल मरीज शामिल है, मेल मरीज 40, 48 और 32 वर्ष के शामिल है। इसमें दमोह से 01, सिविल वार्ड 07 से 01, चिलोद जबेरा से 01 मरीज शामिल है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संगीता त्रिवेदी ने दी।
राजस्थान में रविवार को कोरोना वायरस के 1821 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि विभिन्न जिलों में 13 मरीजों की मौत हो गई, संक्रमण से अब तक 1839 मरीज जान गंवा चुके हैं*
महाराष्ट्र में कोरोना के 6,059 नए मामले और 112 की मौत,राज्य में कुल ऐक्टिव केस 1,40,486 हुए*
दिल्ली में कोरोना के 4136 नए मामले रिपोर्ट हुए और 33 की मौत हुई, अब तक 6258 की मौत*
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत कोरोना पॉजिटिव। बोले- आइसोलेट होकर काम करते रहेंगे*
बिहार चुनाव: नीतीश की रैली में राजद के नारे, जनता कर रही उम्मीदवारों का विरोध*
विरोध में नारे लगा रहे युवकों से बोले नीतीश कुमार, माता-पिता से जाकर पूछ लो राजद शासनकाल के बारे में!
बिहार में आज पहले चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, होंगी कई बड़ी रैलियां*
यूपी: युपी भाजपा अध्यक्ष बोले- ‘PM मोदी ने भारत-पाकिस्तान युद्ध की तारीख तय कर दी’, पार्टी सांसद बोले – कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए दिया बयान*
सरकार के दखल के बाद दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे प्रमुख बाजारों में प्याज के थोक भाव में 10 रुपये किलो तक की कमी आयी है।*

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में संत शिरोमणी नामदेव जी महाराज की जयंती पर आज बेलाताल टापू पर नामदेव समाज द्वारा हवन पूजन अर्चन कर प्रसाद वितरण कर जयंती का महोत्सव मनाया जाता है नामदेव समाज के छात्र-छात्राएं और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को नामदेव समाज द्वारा आज ही के दिन उन्हें सम्मानित किया जाता है! मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ जिला अध्यक्ष तनुज पाराशर की तरफ से सभी नगर वासियों को संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज जी की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गई!
IPL 2020: हार्दिक की पारी पर स्टोक्स का शतक भारी, मुंबई के खिलाफ राजस्थान की रॉयल जीत।*
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






