नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शरद पूर्णिमा के त्योहार से 1 दिन पहले खोवा लड्डू एवं खोवा विक्रय करने वाले खाद्य प्रतिष्ठानों का खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा किया गया औचक निरीक्षण, – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

शरद पूर्णिमा के त्योहार से 1 दिन पहले खोवा लड्डू एवं खोवा विक्रय करने वाले खाद्य प्रतिष्ठानों का खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा किया गया औचक निरीक्षण,

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शरद पूर्णिमा के त्योहार से 1 दिन पहले खोवा लड्डू एवं खोवा विक्रय करने वाले खाद्य प्रतिष्ठानों का खाद्य सुरक्षा
प्रशासन विभाग द्वारा किया गया औचक निरीक्षण,

मौके पर बिक रहे मावा लड्डू के नमूनें जांच हेतु
भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूनें,
मैजिक बॉक्स केमिकल टेस्टिंग किट से जांची खोवा एवं खोवा लड्डूओं की गुणवत्ता


कलेक्टर श्री तरूण राठी एवं डी0ओ0 खाद्य सुरक्षा प्रशासन डॉ0संगीता त्रिवेदी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी,दमोह राकेश अहिरवाल ने कार्यवाही करते हुए शरद पूर्णिमा पर्व में उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खोवा एवं मावा लड्डू इस्तेमाल हेतु उपलब्ध हो सके इस हेतु दमोह शहर की विभिन्न थोक खोवा विक्रय दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की कार्यवाही में उमा मिस्त्री की तलैया, नया बाज़ार नं01 स्थित नेमा मावा भंडार प्रो0 सुनील नेमा की थोक खोवा विक्रय दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर में खाद्य पंजीयन की प्रति एवं फ़ूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगे हुए पाए गए। मौके पर विक्रय हो रहे मावा लड्डू का नमूना जांच हेतु लिया गया। इन मावा लड्डू के नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है।

जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर इस संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। उक्त परिसर में साफ सफाई का स्तर उचित पाया गया। मौके पर केमिकल फ़ूड टेस्टिंग किट मैजिक बॉक्स से परिसर में रखे हुए खोवा एवं मावा लड्डू की जांच की गई जिसमें मौके पर खोवा एवं खोवा लड्डू प्रथम दृष्टया मानव उपयोग हेतु पाए गए हैं।
उन्होंने बताया खोवा में मिलावट की जांच के आसान घरेलू परीक्षण- आम उपभोक्ता भी आसान घरेलू परीक्षण से खोवा की गुणवत्ता जांच सकता है।
स्टार्च, आरारोट, मैदा, सूजी, आलू की मिलावट – खोवा में कुछ बूंद टिंक्चर आयोडीन की डालने पर अगर खोवा मिठाई का रंग नीला काला हो जाये तो उसमें स्टार्च की मिलावट है।


कृत्रिम प्रतिबंधित फ़ूड कलर की मिलावट – खोवा में कुछ मात्रा पर तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल या टॉयलेट क्लीनर की डालने पर अगर मिठाई का रंग गुलाबी हो जाये तो उसमें प्रतिबंधित कलर की मिलावट है। डालडा या वनस्पति की मिलावट- खोवा पर कुछ मात्रा हाइड्रोक्लोरिक एसिड या टॉयलेट क्लीनर की डाले फिर उस पर शक्कर के दाने डालने पर अगर गहरा लाल रंग आये तो उसमें डालडा की मिलावट है। सैक्रीन की मिलावट- खोवा को खाने पर अगर खोवा पहले मीठा लगे फिर बाद में मुँह में कड़वापन लगे तो खोवा में शक्कर की जगह सैक्रीन की मिलावट है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now