नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जबेरा में चला सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान स्टेट हाइवे पर वाहन रोककर दी जानकारी! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

जबेरा में चला सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान स्टेट हाइवे पर वाहन रोककर दी जानकारी! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जबेरा में चला सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

स्टेट हाइवे पर वाहन रोककर दी जानकारी

जबेरा-नगर में सड़क परिवहन एब हाईवे मंत्रालय द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम के साथ सह-कोरोना जागरूकता अभियान दमोह जिले में विजय बर्धन संस्थान द्वारा चलाया जा रहा है।

जिसमें वाहन चालकों को पुलिस प्रशासन द्वारा सावधानी से वाहन चलाने ,शराब पीकर बाहन न चलाने एवं यातायात के नियमो का पालन करने की अपील की गई।संस्थान से जुड़े डॉ एल एन वैष्णव ने कहा कि यातायात के नियमो का पालन करे।मार्क्स ,हेलमेट लगाए।क्योकि आपकी जान आपके परिवार के लिए बहु कीमती है। यदि नियमो का कोई उल्लंघन करता है तो उन्हें जुर्माना या सजा से दंडित किया जा सकता है। अतः इससे बचने नियमों का पालन करे और स्वयं ओर दूसरो की जान माल की सुरक्षा करे ।क्योकि देश मे सड़क दुर्घटनाओं से मरने वालों की संख्या तीसरे नम्बर पर है। अगर सभी वाहन चालक सावधानियों का पालन करते हुए वाहन चलाये। तो इन असामयिक मौतों से हमे मुक्ति मिल जाएगी और किसी के घर का चिराग,तो किसी का सुहाग उजड़ने से बच जाएगा। सड़क सुरक्षा के नियम आपको बन्धन में

नही बांधते। बल्कि आपकी जीवन की सुरक्षा को सुनिश्चित करते है। ड्राईविंग लायसेंस, हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, सिग्नल पर रुकना, ओवरटेक नही करना, रात्रि में वाहन चलाते वक्त सामने से आ रहे वाहन को अच्छे से दिखे की सामने से कौन सा वाहन आ रहा है। इसके लिए अपर डिपर लाइट का संकेत का प्रयोग करना इत्यादि नियम बताए है। जबेरा थाना प्रभारी कमलेश तिवारी ने बताया कि वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए यह सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है। जिसमें सभी वाहन चालकों को वाहन चलाने के दौरान की जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया ओर इसके बावजूद भी फिर कोई उल्लंघन करता पाया जाएगा तो उस पर यातायात कानून के तहत कार्यवाही की जाएगी। अभी इस सड़क सुरक्षा सप्ताह शिविर में किसी वाहनों को रोककर कार्यवाही नही कर रहे है,सिर्फ समझाइश दी जा रही है। इसलिए घबराए नही, आराम से वाहन रोककर जानकारी दे और जो समझाइश दी जा रही है उसका पालन करे।कार्यक्रम में विजय बर्धन संस्थान के डॉ एल एन वैष्णव,डॉ रशीद खान ,सोमनाथ शर्मा , थाना प्रभारी कमलेश तिवारी,नगर के बरिष्ठ संतोष तिवारी,विनोद मलैया, हळलन राय,मयंक जैन,कमलेश झारिया,आरक्षक भगवत कुर्मी नगर रक्षा सामिति सदस्य लखन झारिया, सुशील नामदेव उपस्थित रहे।विजय बर्धन संस्थान ने सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता के लिए पुलिस कर्मी ,नगर रक्षा सामिति के सदस्य एबम ग्रमीणों का पारितोषक एब प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। मयंक जैन की रिपोर्ट

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now