नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बड़ा मलहरा विधायक पहुंचे अपने गृह निवास हिण्डोरिया में पहुंचते ही”एक दीप भारतीय जवान के सम्मान में” कार्यक्रम किया गया। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

बड़ा मलहरा विधायक पहुंचे अपने गृह निवास हिण्डोरिया में पहुंचते ही”एक दीप भारतीय जवान के सम्मान में” कार्यक्रम किया गया। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बड़ा मलहरा
विधायक पहुंचे अपने गृह निवास हिण्डोरिया में पहुंचते ही”एक दीप भारतीय जवान के सम्मान में” कार्यक्रम किया गयाा।

हिण्डोरिया(दमोह) से श्यामबिहारी द्विवेदी की रिपोर्ट।

बड़ा मलाहरा विधायक प्रदुम्न सिंह ऐतिहासिक जीत के बाद अपने गृह निवास पर दीवाली पूजन के लिए  पहुंचे जहां समस्त नगरवासियों ने फूल-मालाओं द्वारा उनका स्वागत किया तत्पश्चात अगले ही दिन


प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पर्मा की रात्रि को हिण्डोरिया के मैन मार्केट के गांधी चौक पर समस्त सम्माननीय हिण्डोरिया नगर वासियों की उपस्थिति में एक दीप जवानों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत माता को याद करते हुए हमारे देश के वह सारे जवान को हमारी सुरक्षा का प्रण लिए बॉर्डर एवं देश के अंदर रहकर हमारी रक्षा कर रहे जवानों के सम्मान में दीपक जलाकर उनको सम्मान दिया गया। मात्र दीपक ही नहीं उनकी और देश के जज्बे को सलाम करते हुए रंगोली से CGR, राफेल,जवान,भारत का नक्शा,किसान, की झांकियों को भी बनाया गया। कार्यक्रम के शुरू होने से पहले सर्वप्रथम राष्ट्रीय गान उसके बाद भारत माता की आरती की गई उसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।


कार्यक्रम के बाद विधायक प्रदुम्न सिंह ने समस्त नगर वासियों को संबोधित करते हुए दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। और बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से हमारे देश के जवानों को जज्बा, उत्साह, बहादुरी के लिए उनको प्रेरणा मिलती हैं।

इन्हीं कार्यक्रमों से खास करके आज के बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं वह सीखते हैं कि हमें हर समय भारतीय जवानों का सम्मान करना चाहिए।साथ ही बताया कि बच्चों को जवानों के प्रति जागरूक करना चाहिए। विधायक जी ने इस कार्यक्रम का का श्रेय हिण्डोरिया के CRPF जवान राहुल चौरसिया को दिया

और कहा की इस प्रकार के कार्यक्रम उन्हीं के सानिध्य में होते हैं और आगे भी जवाने के प्रति ऐसे कार्यक्रम किए जाएं हम सब का सहयोग उनके साथ हमेशा रहेगा और हिण्डोरिया की एकजुट जनता को भी धन्यवाद करना चाहूंगा कि आप सब के सहयोग से यह कार्यक्रम पूर्ण हुआ। कार्यक्रम में विधायक प्रदुम्न सिंह के साथ समस्त नगरवासियों की उपस्थिति देखी गई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now