नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं महत्वपूर्ण छोटी खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरों के लिए देखते रहे डेंजर भारत ! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
« Mar    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं महत्वपूर्ण छोटी खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरों के लिए देखते रहे डेंजर भारत !

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन* पीएम मोदी बोले- डिजिटल इंडिया जीवन जीने का एक तरीका बना।
टेक्नॉलजी के जरिए हमने इंसानों के सम्मान को बढ़ाया है। करोड़ों किसानों को 1 क्लिक में आर्थिक सहायता मिल गई। जब लॉकडाउन चरम पर था, उस वक्त टेक्नॉलजी ने यह सुनिश्चित किया कि गरीबों को जल्दी और उचित मदद मिले।
डिजिटल इंडिया की वजह से हमारा देश ने मानव केंद्रित विकास का तरीका देखा है। इतने बड़े स्तर पर टेक्नॉलजी के इस्तेमाल ने कई नागरिकों की जिंदगी बदल दी है। हर कोई फायदे को देख सकता हैः *पीएम मोदी*।


कोरोना वैक्सीन विकसित करने में हमारे वैज्ञानिक दूसरे रिसर्च से काफी आगे हैं। हम उस स्थिति में है कि देशवासियों को यह भरोसा दे सकते हैं कि 2 महीने में कोरोना वैक्सीन आ सकती है डॉ. हर्षवर्धन।

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में नवंबर के 19 वे दिन 12 नए मरीज मिलने से जिले में टोटल कोविड-19 केसों की संख्या 2289 हो गई है इधर 3 मरीजों के कोरोना की जंग जीत लेने से ठीक होने वालों का आंकड़ा 2060 हो गया है। इधर एक और मरीज की कोरोना से मौत की पुष्टि हो जाने से कोरोना से अब तक 68 मौत होना रिकॉर्ड में अपडेट हो चुका है। जबकि अभी 780 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।

देश में कोरोना के दैनिक मामलों में फिर वृद्धि, बीते 24 घंटे में मिले 45,576 नए मरीज।

कोरोना पर कैसे लगे लगाम? हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और मणिपुर जाएगी हाई लेवल सेंट्रल टीम।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई जांच के लिए राज्य की सहमति है जरूरी।

मोदी सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ स्कीम के बाद भी भारत की जीडीपी में इंडस्ट्री का योगदान 20 साल में सबसे कम।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 4 आतंकियों को किया ढेर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद किया गया।

दिल्ली में मास्क नहीं पहना तो लगेगा 2000 रुपये का जुर्माना, केजरीवाल सरकार का फैसला।

कोरोना* हाईकोर्ट ने केजरीवाल सरकार को फटकारा, पूछा- संक्रमण बढ़ने पर भी नींद से क्यों नहीं जागे।

दिल्ली* इंदिरा गांधी मेमोरियल जाकर सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि, पीएम मोदी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि।

 

मध्य प्रदेश के दमोह में मालगाड़ी मैं आग की खबर.. खोदा पहाड़ निकला चूहा की कहावत चरितार्थ हुई कोयले की मालगाड़ी में किसी शरारती तत्वों ने एक जलता हुआ कोयला फेंक दिया था जिससे ट्रेन की एक बोगी में से धुआं निकल रहा था!

दिल्ली* लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने जयंती के अवसर पर संसद के सेंट्रल हॉल में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बिहार के शिक्षामंत्री मेवालाल का इस्तीफा, शपथ लेने के साथ ही विवादों में घिर गए थे।

मैंने पार्टी के नेताओं से बात की है। 2-3 दिन में पता चल जाएगा, वो जो फैसला लेंगे, मैं उसे मानूंगा *कैबिनट विस्तार के बारे में कर्नाटक सीएम येदियुरप्पा।

दमोह जिले के बीचोबीच स्थित नव गजा पहाड़ी पर जो चल रहा वह होश उड़ाने वाला रातों-रात मजार नुमा स्ट्रेक्चर किया जा रहा तैयार!

मध्य प्रदेश* बीजेपी हारे हुए मंत्रियों को निगम-मंडलों में जगह देने की तैयारी, दिया जा सकता है कैबिनेट मंत्री का दर्जा।

शिवराज सरकार में मंत्री रहे और उपचुनाव में हारने वाले नेताओं को पिछले दरवाजे से मंत्री बनाने की तैयारी है। इन नेताओं को निगम-मंडलों में जगह देने के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जा सकता है। इन नेताओं में मुख्य रूप से एदल सिंह कंसाना, इमरती देवी और गिर्राज दंडोतिया के पुनर्वास की तैयारी है। इमरती देवी को महिला वित्त एवं विकास निगम और दंडोतिया को हाउसिंग बोर्ड में जगह मिल सकती है। हालांकि इस बारे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पार्टी स्तर पर चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लेंगे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now