नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजाबाबू सिंह जी प्रदेश भर के व्यापारियों से करेंगे चर्चा मध्यप्रदेश में थाना स्तर पर गठित होने वाले व्यापारियों की समिति पर भी मार्गदर्शन देंगे! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
« May    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजाबाबू सिंह जी प्रदेश भर के व्यापारियों से करेंगे चर्चा मध्यप्रदेश में थाना स्तर पर गठित होने वाले व्यापारियों की समिति पर भी मार्गदर्शन देंगे! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कैट का सामुदायिक पुलिसिंग पर जनसंवाद 29 नबम्बर को
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजाबाबू सिंह जी प्रदेश भर के व्यापारियों से करेंगे चर्चा
मध्यप्रदेश में थाना स्तर पर गठित होने वाले व्यापारियों की समिति पर भी मार्गदर्शन देंगेे!

दमोह । मध्यप्रदेश के व्यापारियों को सामुदायिक पुलिसिंग पर किस प्रकार कार्य करना चाहिये और कैट के प्रयासों से पूरे मध्यप्रदेश में थाना स्तर पर व्यापारिक समिति गठित की जा रही है इसके संबंध में मार्ग दर्शन देने हेतु मध्यप्रदेश पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजाबाबू सिंह जी जनसंवाद को सम्बोधित करेंगे।


काॅन्फेडरेशन आॅफ आॅल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) मध्यप्रदेश दमोह जिला प्रभारी माणिकचंद्र सचदेवा जिला अध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद बजाज ,जुगल अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में मध्यप्रदेश की आर्थिक व्यवस्था में रीड की हडडी हमारे व्यापारी कोविड-19 के बाद बेहद संघर्ष के दौर से गुजर रहे है। लगभग उधारी वापिस लेने में बहुत तकलीफ हो रही है। स्टाफ पुलिस बेरीफिकेशन, मुनीम, दलाल कई ऐसे मामले हैं जिनसे अविश्वास का माहौल बनता जा रहा है। इसके अलावा डिजिटल पेमेन्ट, बैंकिंग सेवाओं में साइवर क्राइम, बाजारों में सीसी टीवी केमरे, बाजारों की ट्रेफिक व्यवस्था, पार्किंंग बहुत सारे ऐसे मुददे हैं जिन्हें लेकर आये दिन व्यापारी एवं आमजन के बीच या तो विवाद होता है या परेशानी का सामना करना पडता है। इन सभी चीजों के निराकरण के लिये कैट ने थाना स्तर पर व्यापारिक समिति बनाने का प्रस्ताव मध्यप्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक वी.पी.सिह, वर्तमान पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी के समक्ष रखा था और हमें यह प्रसन्नता है कि मध्यप्रदेश सरकार ने कैट के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री, गृहमंत्रालय, पुलिस मुख्यालय भोपाल सभी ने आदेश जारी करके थाना स्तर पर व्यापारिक समिति का रास्ता प्रशस्त किया है।


काॅन्फेडरेशन आॅफ आॅल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के कोषाध्यक्ष मनोज चौरसिया एवं दमोह जिला अध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य जुगल अग्रवाल , प्रमोद बजाज,अजित मोदी, ब्रजेंद्र राठौर ने समस्त व्यापारियोें से इस आयोजित होने वाले जनसंवाद जो कि बीडियो काॅन्फेसिंग के माध्यम से होगा, से जुडने का अनुरोध किया है। 29 नबम्बर रविवार को सांय 4.30 बजे जूम के माध्यम से मध्यप्रदेश के सभी व्यापारी इससे जुडे और आपकी समस्याओं के समाधान के लिये अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजाबाबू सिंह जी प्रयास करेंगे कि वह आपकी समस्याओं का निदान कर सकें। इसकी लिंक कैट पदाधिकारियों से ली जा सकती है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now