कांगे्रस ने मनाया 136वां स्थापना दिवस भाजपा की नहीं थी आजादी दिलाने में भागीदारी- अजय टंडन
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय टंडन ने 136वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस जनांे को संबोधित करने हुए कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जिसने देश को आजादी दिलाई स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में बढ़-चढ़ कर अपनी हिस्सेदारी दी। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में सुर्द से लेकर जहाज तक बनाये कांग्रेस के नेताओं ने देशहित में बलिदान दिये भारतीय जनता पार्टी बताये कि उनका देश के प्रति क्या योगदान रहा है, केवल धर्म और जाति में बांटने का काम कर रही है भाजपा। प्रारंभ में स्थापना

दिवस पर ललित नायक, हरमिन्दर राजपाली, नितिन मिश्रा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगीत गाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। लालचंद राय, संतोष सोनी, रोहन पाठक, कमला निषाद, सदन अग्रवाल, पप्पू सबिर, रजनी ठाकुर, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, सर्हदा बानो, अजय सरवरिया, ताहिर अली, अब्दुल चिश्ती, राजू ठाकुर, उवेद गौरी, धनसिंह राजपूत, अमर सिंह ने भी महात्मा गांधी को पुष्पांजली अर्पित करते हुए कहा कि स्थापना दिवस पर समस्त कांग्रेस जन यह शपथ ले कि हम आगामी नगरीय निकाय चुनावों में बढ़ती मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी किसानों के

साथ छलावा करने वाली प्रदेश एवं केन्द्र में बैठी सरकारों की नीति नयति को लेकर आमजनता की बतायें कि किस तरह भाजपा के नेता मंहगाई को लेकर पहले अर्धनग्न प्रदर्शन करते थे वहीं बढ़ी हुई कीमतों पर आज सब भाजपाई मौन है भाजपा के सारे नेता दलगत राजनीति कर सोशल मीडिया पर स्वयं को पाक साफ बताने में जुटे हुए है। वीरेन्द्र सोनी, जीशान पठान, रविशंकर चैधरी, सादिक काजी, शेख इंतजार पर्यवेक्षक, पप्पू कसोटया, शेरू कछवाहा, मानक अहिरवार, शैलेन्द्र जड़िया, शरद मेहता, बब्लू राज ने भी कार्यक्रम मंे उपस्थित रहकर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के उपरांत जिला कांग्रेस के सचिव सुनील सुर्यवंशी के असमय निधन पर दो मिनिट का मौन रखकर उन्हें शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






