बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं महत्वपूर्ण छोटी खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरों के लिए देखते रहे डेंजर भारत |
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

घरेलू विवाद में नव विवाहिता ने खाया सल्फास स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया 6 माह पूर्व हुई थी शादी!

जिले के नोहटा थानांतर्गत बहेरिया गांव में विगत दिवस पति ने पत्नी को मोबाइल देने से इंकार कर दिया. जिसकी वजह से पत्नी ने सल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास किया.जिसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. प्राप्त जानकारी अनुसार बहेरिया गांव निवासी पति लेखन सिंह लोधी ने पत्नी लक्ष्मी बाई उम्र 19 वर्ष को मोबाइल देने से इंकार कर दिया, बस फिर क्या था. महिला को गुस्सा आ गया और उसने सल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास किया.परिजनों ने गंभीर हालत में उसे आपातकालीन सेवा 108 की मदद से जिला अस्पताल में दाखिल कराया,जहां उसका उपचार चल रहा है. फिलहाल महिला की सस्थति गंभीर बनी हुई है,महिला किसी भी प्रकार से बोलने की स्थिति में नहीं है. महिला के पति लेखम सिंह लोधी ने बताया कि 6 माह पहले ही शादी हुई है. पत्नी ने मोबाइल मांगा जिसे मोबाइल देने से मना कर दिया, जिसकी वजह से पत्नी ने सल्फास की गोली खाली है.
केंद्र और किसानों के बीच 8वें दौर की वार्ता रही बेनतीजा कृषि मंत्री बोले- समाधान तक पहुंचने के लिए सभी पक्षों को कदम उठाने होंगे ।
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड लखवी को आतंकी फंडिंग मामले में 15 साल की कैद।
देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ चार लाख के पार, पिछले 24 घंटे में मिले 18,139 नए मामले, रिकवरी रेट बढ़कर हुई 96.38 प्रतिशत।
भारत में (7 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 17,93,36,364 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9,35,369 सैंपल कल टेस्ट किए गए: *भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)।
भारत और ब्रिटेन के बीच आज से फिर उड़ानें शुरू हो गई हैं। कोविड-19 के कारण एक हफ्ते से उड़ानें रद्द थी। आज 256 यात्रियों को लेकर पहली फ्लाइट लंदन से दिल्ली पहुंची।
दिल्ली में आज कोरोना के 444 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 10 लोगों की मौत हुई है। कुल केस 6,29,282 हुए, अब तक 10,654 की मौत।
*11* कोरोना वायरस के नए वेरिएंट (SARS- CoV-2)से अब तक 82 लोग संक्रमित पाए गए हैं *स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय*।
गाजियाबाद श्मशान घाट हादसा* आरोपी ठेकेदार पर कसा शिकंजा, तीनों फर्म ब्लैक लिस्ट, सभी निर्माण कार्यों की जांच शुरू।
राजस्थान में गरमाई सियायत* दिल्ली में बैठक कर रही भाजपा, नहीं बुलाई गईं वसुंधरा राजे।
लालू यादव को रिम्स निदेशक बंगले में शिफ्ट करने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी: सरकार कानून से चलती है, व्यक्ति विशेष से नहीं।
हरियाणा में बर्ड फ्लू की दस्तक, 1 महीने में 4 लाख से ज्यादा मुर्गे-मुर्गियों की हो चुकी है मौत।
खुशखबर* SBI ने दी आवास ऋण की दरों में छूट, प्रोसेसिंग फीस पूरी तरह माफ।
नई दिल्लीः भारतीय स्टेट बैंक (State Bank Of India) ने नए घर खरीदारों के लिए राहत भरी खबर दी है. … इसी के साथ बैंक ने प्रोसेसिंग फीस को पूरी तरह से माफ करने यानी 100 फीसदी छूट देने की भी घोषणा की है. एसबीआई की ब्याज दरें CIBIL Score से लिंक्ड की गई हैं और 30 लाख रुपये तक के लोन पर न्यूनतम 6.80 फीसदी का ब्याज चुकाना होगा.

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखा जा सकता है और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर मध्य प्रदेश में भी घने कोहरा होने की संभावना है।
नए शिखर पर शेयर बाजार, सेंसेक्स 49000 के करीब तो निफ्टी 14300 पार।

खनिज विभाग बांधे आंखों मैं पट्टी राजस्व की जमीन की भूमाफिया निकाल रहे हैं मिट्टी!
सरकार को लाखों रुपए का नुकसान कर अवैध खनन करवा कर अपनी कॉलोनी का किया जा रहा निर्माण कार्य!

दमोह नगर में किल्लाई ग्राम मैं राजस्व की भूमि पर भू माफियाओं द्वारा अवैध खनन करा कर सरकार को लगाया जा रहा है लाखों रुपए का चूना किल्लाई गांव से सटी शहरी क्षेत्र में बनवाई जा रही कालोनियों में मुरम निकलवा कर भू माफिया अपनी-अपनी कालोनियों में पुराव करा रहे हैं अगर प्रशासन ने इस ओर जल्द ध्यान नहीं दिया तो किल्लाई ग्राम की राजस्व की जमीन इन खनिज माफियाओं की कालाबाजारी का स्रोत बना रहेगा जिससे प्रशासन को प्रतिदिन लाखों की राजस्व की हानि यूं ही होती रहेगी!

इन खनिज माफियाओं के इतने हौसले बुलंद है कि दिन हो या रात इन्हें प्रशासन का जरा सा भी खौफ नहीं है दिनदहाड़े निकाली जाती है राजस्व की जमीनों से मुरम! पिक्चर अभी बाकी है जल्द करेंगे भू माफियाओं के नाम के साथ नया खुलासा
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






