जंगल में लकड़ी लेने गई बालिका को भालू (रीछ) ने किया हमला सिर पर गम्भीर चोट होने के कारण बालिका जबलपुर रिफर! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं महत्वपूर्ण छोटी खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरों के लिए देखते रहे डेंजर भारत हमारे चैनल को लाइक करें पसंद आए तो शेयर करें और प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड करें और सब्सक्राइब करें !खबरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8109062404

जंगल में लकड़ी लेने गई बालिका को भालू (रीछ) ने किया हमला
सिर पर गम्भीर चोट होने के कारण बालिका जबलपुर रिफर
जबेरा से मयंक जैन की रिपोर्ट
जबेरा- सिंग्रामपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अलोनी मे गुरुवार की दोपहर में 15 वर्षीय बालिका पर भालू ने हमला कर दिया।हमले में गम्भीर रूप से घायल बालिका को मेडिकल कालेज जबलपुर रिफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार- आलोनी ग्राम के निवासी गुड्डा सिंह ठाकुर कि पुत्री कल्पना 15 वर्षीय जंगल लकड़ी लेने गई थी तभी भालू ने अचानक से हमला कर बालिका को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

साथ मे जंगल लकड़ी लेने गई अन्य महिलाओं एव पुरुष ने बालिका की तेज चीख पुकार सुनकर बालिका के पास में पहुंचे।और भालू को पत्थर मारकर भगाया। परिजन एव गांव वालों की सहायता से गम्भीर रूप से घायल कल्पना को उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा लाया गया। लेकिन सिर में गम्भीर चोट एव घाव गहरा होने के कारण जबलपुर मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया। जहां बालिका इलाज जारी है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम डिप्टी रेंजर काशीराम रैकवार ने बताया- मामला अलौनी बीट का है लड़की और उसके साथ महिलाएं जंगल गई थी। लकड़ी काटने के लिए झाड़ी में छुपे भालू ने अचानक 15 वर्षीय बालिका कल्पना पर हमला कर दिया। हमले में कल्पना के शरीर में भालू ने पंजा से घाब मार दिया गया। उपचार के लिए जबेरा अस्पताल भेजा गया। जहां से जबलपुर मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया। परिवार को तुरंत उपचार के लिए 1000 की आर्थिक सहायता राशि दी गई है। वन की टीम जबलपुर भी पहुंच गई थी।अब बालिका की हालत सुधार है।

सिंग्रामपुर रेन्जर बीएस राजपूत ने बताया गुरुवार की दोपहर में भालू ने 15 वर्षीय बालिका को जंगल में घायल कर दिया था जिसे तुरंत उपचार के लिए जबेरा अस्पताल में 1000 की हार्दिक सहायता भेजी गई लेकिन बालिका गंभीर घायल होने पर जबलपुर में स्टाफ के साथ 5,000 कि सहायता परिवार वालों को भेजी गई है बालिका का अच्छे से उपचार हो सके।।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






