नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विघुत विभाग ने जबेरा में निकाली जागरुकता बाइक रैली विभिन्न संदेशो के माध्यम से लोगो को किया जागर! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

विघुत विभाग ने जबेरा में निकाली जागरुकता बाइक रैली विभिन्न संदेशो के माध्यम से लोगो को किया जागर! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

विघुत विभाग ने जबेरा में निकाली जागरुकता बाइक रैली

विभिन्न संदेशो के माध्यम से लोगो को किया जागर

सिंंग्रामपुर- मध्य प्रदेश पूर्व विद्युत वितरण क्षेत्र कंपनी लिमिटेड अधीक्षण अभियंता दमोह वृत्त के निर्देशन में विद्युत कर्मियों द्वारा सोमवार को तहसील मुख्यालय पर एक जागरूकता बाइक रैली नगर भ्रमण पर निकाली गई।

इस दौरान रैली में लोगो को जागरूक एव उपभोक्ताओं का अभिनंदन करते हुए उन्हें कई महत्वपूर्ण बातो से अवगत कराया। उन्होंने तख्तियां लगाकर संदेशों के माध्यम लोगो को जागरूक किया।वही कनिष्ठ अभियंता संजय जैन सहित विघुत कर्मियों ने नगर में प्रमुख स्थानों पर रुककर लोगो से सम्पर्क कर आवश्यक जानकारी भी दी।इस अवसर पर विघुत वितरण केंद्र प्रभारी एव कनिष्ठ अभियंता संजय जैन ने कहा कि उपभोक्ताओं को विदित है कि कोविड-19 संक्रमण काल के दौरान बिधुत विभाग की राजस्व बसूली  न हो पाने के कारण आर्थिक स्थिति पर बिपरीत असर पड़ा है। जिसके कारण अनेकानेक कठिनाइयों  का सामना करना पड़ रहा है। आप सभी के सहयोग पर हमारी आर्थिक सुदृढ़ता निर्भर है।

उन्होंने अपील कर कहा है कि बिजली बिलों का भुगतान प्रत्येक माह समय पर किया जावे।वैधानिक कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें।आवश्यकता पड़ने पर ही बिजली का उपयोग करें ।बिजली चोरी करना दंडनीय अपराध है, बिजली चोरी करने वालों को रोके टोके तथा इसकी सूचना नजदीकी वितरण केंद्र कार्यालय में भी देवें।

विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में लगे उपकरण लाइनों की सुरक्षा में सहयोग प्रदान करें एवं उपकरणों से छेड़खानी ना की जाए ।विद्युत लाइनों के नीचे किसी भी तरह का निर्माण कार्य जान-माल की क्षति कर सकता है ऐसा निर्माण ना किया जाए। विद्युत लाइन एवं ट्रांसफार्मर की खलियान रखने से आगजनी की दुर्घटना हो सकती है, इसलिए ट्रांसफार्मर के आसपास खेती को काट लें। जिससे कि फसल से ट्रांसफार्मर की दूरी बनी रहे। विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु टोल फ्री नंबर 1912 पर भी संपर्क कर सकते हैं। इस जागरूकता रैली में केंद्र प्रभारी संजय जैन,भाजपा मंडल अध्यक्ष जुगल शर्मा, विधायक प्रतिनिधि सहारा ठाकुर, तिलक सिंह, मयंक जैन, विद्युत कर्मीयो में सुरेश साहू,बलदेव प्रसाद, गोपाल सोनी, संदीप पटेल, राघवेंद्र झारिया, राममनोहर यादव, शंकर लाल सेन, द्वारका सहित बड़ी संख्या में विद्युत कर्मियों ने वाहन रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।

(सिंग्रामपुर से निवेश जैन कि खबर)

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

More Stories

You may have missed